Hindi News Portal
खेल

विश्व कप की मेज़बान के लिये हॉकी इंडिया को मिला सर्वश्रेष्ठ आयोजक का पुरस्कार

नयी दिल्ली 26 मार्च : हॉकी इंडिया को एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला की शानदार मेजबानी के लिये शनिवार को एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) द्वारा सर्वश्रेष्ठ आयोजक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कोरिया के मुंगयोंग में आयोजित एएचएफ सम्मेलन के दौरान स्वीकार किया।
सिंह ने पुरस्कार लेने के बाद कहा, यह हमारे लिये बहुत गर्व का क्षण है। एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 की सफलता भुवनेश्वर-राउरकेला इस बात का प्रमाण है कि जब हम जुनून और सटीकता के साथ काम करते हैं तो क्या हासिल किया जा सकता है। यह पुरस्कार हॉकी इंडिया के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है जिन्होंने टूर्नामेंट की सफलता के लिये चौबीसों घंटे काम किया। मैं इस प्रयास की सराहना के लिये एएचएफ का आभार व्यक्त करता हूं।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्म श्री डॉ दिलीप टिर्की ने कहा, हम एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा इस अविश्वसनीय मान्यता के लिये बहुत विनम्र और आभारी हैं। घर पर एक विश्व कप हमेशा विशेष होता है। हॉकी इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता यह थी कि इसे सबके लिये एक यादगार अनुभव बनाया जाये, चाहे वह भाग लेने वाली टीमें हों, अधिकारी हों या दर्शक।
डॉ टिर्की ने कहा, हमारा प्रयास माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सभी हितधारकों और इस कार्यक्रम को एक बड़ी सफलता बनाने के लिये एक साथ काम करने वाले कई लोगों के निरंतर समर्थन और दृष्टि के बिना संभव नहीं था।
गौरतलब है कि पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में किया गया जहां दुनियाभर की 16 टीमों ने विश्व चैंपियन बनने के लिये अपनी दावेदारी पेश की। भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम ने पहले पुरुष विश्व कप 2018 की मेजबानी की थी, हालांकि राउरकेला में नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में पहली बार प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में एक ओलंपिक शैली का हॉकी गांव भी है जहां भाग लेने वाली टीमों को ठहराया गया। एथलीटों के लिये सर्वोत्तम सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिये वैश्विक मानकों के साथ ऑन-फील्ड एक्शन के त्रुटिहीन आयोजन के अलावा हॉकी इंडिया ने ओडिशा सरकार के अद्वितीय समर्थन के साथ दर्शकों का मन-मोहने वाले भी कई कार्यक्रम किये, जिसमें सिनेमा जगत के सितारों से सजा उद्घाटन समारोह शामिल था। बॉलीवुड के सुपर स्टार रणवीर सिंह, दिशा पटानी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित के-पॉप बैंड ब्लैकस्वान के प्रदर्शन ने ओडिशा आने वाले वैश्विक हॉकी प्रशंसकों के लिये हॉकी उत्सव को और अधिक यादगार बना दिया।

26 March, 2023

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल