Hindi News Portal
मनोरंजन

तू झूठी... ने दुनियाभर में कमाए 200 करोड़, रणबीर की और फिल्मों ने भी किया यह कमाल

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार दर्शकों को पसंद आ रही है और लगातार कमाई कर रही है। अभी पठान का जादू ठंडा हुआ ही था कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया। फिल्म ने कुछ दिन पहले भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था। अब फिल्म ने दुनियाभर में कुल 200 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इससे पहले रणबीर की ये फिल्में भी यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। राजकुमार हीरानी की फिल्म संजू 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक है।रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 586 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में संजय की भूमिका में रणबीर की खूब तारीफ हुई थी। उनके साथ परेश रावल ने सुनील दत्त और मनीषा कोइराला ने नरगिस का किरदार निभाया था। फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने पिछले साल खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 418 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है। यह फिल्म तीन भागों में बननी है। ब्रह्मास्त्र 2 में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में दिखेंगी। दूसरे भाग का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन डिज्नी के साथ मिलकर कर रहा है। ये जवानी है दीवानी को भी अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया था। यह युवाओं की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए थे। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 330 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि इसका बजट महज 40 करोड़ रुपये था। जिंदगी और प्यार की परतों पर आधारित इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। करण जौहर द्वारा निर्देशित ऐ दिल है मुश्किल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इनके अलावा फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और फवाद खान भी नजर आए थे। यह फिल्म समीक्षकों पसंद नहीं आई थी, लेकिन फिल्म को दर्शकों का भरपूर साथ मिला था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 229 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म वूट और अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को रिलीज हुई थी। लव ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरा हो जाने की जानकारी दी।

31 March, 2023

IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।
बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो ने पीएम मोदी से मुलाकात की , शेयर की तस्वीरें
सिनेमा की दुनिया में उनके बेहतरीन काम ने कई पीढ़ियों को बहुत सिखाया है