Hindi News Portal
खेल

प्रदेश की सात महिला हॉकी खिलाड़ीयो का भारतीय ए टीम में चयन

भोपाल : मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की सात खिलाड़ी बेटियों के भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन की खबर से खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने भारतीय महिला हॉकी 'ए' टीम में अकादमी की खिलाड़ी बेटियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ी बेटियों को बधाई दी है। उन्होंने खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रतिभा प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएँ भी प्रेषित की हैं।

गौरतलब है कि हॉकी इंडिया द्वारा 18 सदस्यीय महिला हॉकी 'ए' टीम की घोषणा की गई हैं। भारतीय टीम में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उनमें प्रीति दुबे (फारवर्ड) (कप्तान) बिचु देवी खारिबम एवं दिव्या ठेपे (गोलकीपर), नीलू डाडिया एवं सुमन देवी (डिफेंडर), इशिका चौधरी और नीलांजली राय (मिडफील्डर) शामिल हैं।

प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर
प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा खेलों के विकास में ली जा रही विशेष रूचि और प्रयासों के चलते खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नित नई ऊंचाईयाँ मिल रही हैं। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने बताया कि खिलाड़ियों के बेहतर कैरियर के मद्देनजर खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेल अकादमियां संचालित की जा रही हैं। अकादमी के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे उच्च स्तरीय खेल संसाधनों और प्रशिक्षण के चलते प्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए विभाग द्वारा ग्वालियर में हॉकी अकादमी संचालित की जा रही है जिसमें खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएँ और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल मंत्री के प्रयासों से प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिल रहा है।

अकादमी ने किया सफलता का मार्ग प्रशस्त

21 September, 2017

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल