Hindi News Portal
धर्म

««« आज का पंचांग »»»

कलियुगाब्द.................5119
विक्रम संवत्...............2074
शक संवत्..................1939
मास.........................कार्तिक
पक्ष............................कृष्ण
तिथी........................सप्तमी
प्रातः 06.56 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि.....................दक्षिणायन
सूर्योदय..........06.22.10 पर
सूर्यास्त..........06.04.48 पर
तिथि स्वामी...................इंद्र
नित्यदेवी..................शिवदूती
नक्षत्र...........................आर्द्रा
प्रातः 08.57 पर्यंत पश्चात पुनर्वसु
योग............................परिघ
प्रातः 06.28 पर्यंत पश्चात शिव
करण.............................बव
दुसरे दिन प्रातः 06.56 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु............................शरद
दिन.........................गुरुवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
12 अक्तूबर सन 2017 ईस्वी ।

👁🗨 राहुकाल :-
दोपहर 01.39 से 03.06 तक ।

🚦 दिशाशूल :-

☸ शुभ अंक.................4
🔯 शुभ रंग................पीला

✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.25 से 07.51 तक शुभ
प्रात: 10.45 से 12.12 तक चंचल
दोप. 12.12 से 01.39 तक लाभ
दोप. 01.39 से 03.06 तक अमृत
सायं 04.33 से 06.00 तक शुभ
सायं 06.00 से 07.33 तक अमृत
रात्रि 07.33 से 09.06 तक चंचल |

💮 आज का मंत्र :-
।। ॐ विघ्नेश्वराय नमः ।।

📢 सुभाषितम् :-
अष्टावक्र गीता - अष्टादश अध्याय :-
उच्छृंखलाप्यकृतिका
स्थितिर्धीरस्य राजते।
न तु सस्पृहचित्तस्य
शान्तिर्मूढस्य कृत्रिमा॥१८- ५२॥
अर्थात :- धीर पुरुष की स्वाभाविक स्थिति विक्षोभ युक्त होने पर भी श्रेष्ठ है पर जिसके चित्त में अनेक इच्छाएं भरी हैं उस अज्ञानी पुरुष पर बनावटी शांति शोभा नहीं पाती॥५२॥

🍃 आरोग्यं :-
आँखों का पीलापन :-
रात्रि में सोते समय अरण्डी का तेल या शहद आँखों में डालने से आँखों की सफेदी बढ़ती है।

आँखों की लालिमा :-
1. आँवले के पानी से आँखें धोने से या गुलाबजल डालने से लाभ होता है।

2. जामफल के पत्तों की पुल्टिस बनाकर (20-25 पत्तों को पीसकर,टिकिया जैसी बनाकर,कपड़े में बाँधकर) रात्रि में सोते समय आँख पर बाँधने से आँखों का दर्द मिटता है,सूजन और वेदना दूर होती है।

3. हल्दी की डली को तुअर की दाल में उबालकर,छाया में सुखाकर,पानी में घिसकर सूर्यास्त से पूर्व दिन में दो बार आँख में आँजने से आँखों की लालिमा,झामर एवं फूली में लाभ होता है।

आँखों का कालापन :-
आँखों के नीचे के काले हिस्से पर सरसों के तेल की मालिश करने से तथा सूखे आँवले एवं मिश्री का चूर्ण समान मात्रा में 1 से 5 ग्राम तक सुबह-शाम पानी के साथ लेने से आँखों के पास के काले दाग दूर होते हैं।

⚜ आज का राशिफल :-

🐏 राशि फलादेश मेष :-
मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी। विवाद की आशंका रहेगी।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
व्यस्तता रहेगी। आराम का अवसर नहीं मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। घर-परिवार की चिंता रहेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

👫 राशि फलादेश मिथुन :-
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। उन्नति होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न लें। आजीविका में उन्नति होगी।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
विवाद में न पड़ें। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम न लें। आलस्य हावी रहेगा।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेचैनी रहेगी। धन प्राप्ति के मार्ग मिलेंगे। प्रमाद न करें। जीवनसाथी का ध्यान रखें।

👩🏻🏫 राशि फलादेश कन्या :-
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी से बचें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। आवेश पर नियंत्रण रखें।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन संबंधी समाधान निकलेगा।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। विवेक से कार्य करें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य की अधिकता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। यात्रा होगी। धन मिलने की संभावना रहेगी।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी न करें। नवीन योजना के अवसर प्राप्त होंगे।

🐋 राशि फलादेश मीन :-
विवाद को बढ़ावा न दें। बुद्धि का प्रयोग करें। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। बुरी सूचना से चिंता बढ़ेगी। धैर्य रखें। मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। शुभम भवतु ।।

12 October, 2017

खजराना गणेश मंदिर की दान पेटी से पौने दो करोड़ निकले विदेशी करेंसी, सोने-चांदी के जेवरात भी मिले, सिक्कों की गिनती जारी…
भगवान को लिखी जाने वाली चिट्ठियां भी बड़ी मात्रा में प्राप्त हुई है
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन 14-03-24 तारीख है।
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन 13-03-24 तारीख है।
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन 24-02-24 तारीख है।
विकसित भारत की दिशा में निर्विघ्न बढ़ने में अश्वमेध महायज्ञ एक प्रमुख कारक बनेगा : नड्डा
पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और भगवती देवी ने लाखों परिवारों को गायत्री परिवार से जोड़ा।