नई दिल्ली: 11 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। आपको बता दें कि यह साल का 3 सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण की अवधि 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगी। इसे पहले 13 जुलाई और 15 फरवरी 2018 को दो सूर्य ग्रहण पड़ चुके हैं। 11 अगस्त के ग्रहण के बाद अब अगला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी 2019 को पड़ेगा। 11 अगस्त को होने वाले इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जाएगा।
भारतीय समयानुसार यह दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से 5 बजे तक रहेगा। अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार यह 8 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक चलेगा। ज्योतिष के हिसाब से ग्रहणकाल का सूतक 12 घंटे पहले लग जाएगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध यानि, उत्तरी यूरोप से पूर्वी एशिया और रूस में नजर आएगा।
सौजन्य ; खबरइंडिया टीवी