Hindi News Portal
अपराध

50 से अधिक महिलाओं के यौन शोषण के मामले में युवक गिरफ्तार

कोट्टायम। केरल में 50 से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में 25 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एक महिला की शिकायत पर शुक्रवार को एत्तूमनूर के पास अरीपारांबू से प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करता था और उनकी मॉर्फ की गयीं अश्लील तस्वीरों से उन्हें ब्लैकमेल करता था।
उन्होंने बताया कि कुमार सोशल मीडिया पर महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर उनके फोन नंबर हासिल कर लेता था। इन महिलाओं में अधिकतर गृहणियां होती थीं। उनसे दोस्ती गांठकर वह उनकी पारिवारिक समस्याओं को समझता था और किसी महिला के नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर उन महिलाओं के पतियों से संपर्क साधता था जिन्हें वह ब्लैकमेल करना चाहता था।


पुलिस के अनुसार कुमार फर्जी खातों से महिलाओं के पतियों से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट उनकी पत्नियों को भेजकर उनके जीवनसाथी के अवैध संबंध होने का दावा करता था। इसके बाद वह प्रयास करता था कि महिलाएं अपने जीवनसाथी से दूरी बनाकर उसके करीब आ जाएं। इसके बाद वह महिलाओं से वीडियो चैट करता था और उनकी मॉर्फ की गयी तस्वीरों को दिखाकर ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करता था। पुलिस ने बताया कि कुमार की गिरफ्तारी के बाद उसके लैपटॉप से ऐसी कई तस्वीरें मिली हैं।

सौजन्य : खबर इंडियाटीवी

 

01 June, 2019

पूर्व IPS संजीव भट्ट दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
ड्रग-प्लांटिंग मामले में 1996 के अपराधों का दोषी
बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारूकी हिरासत में हुक्का पार्लर में पकड़े गए
कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है
रेप मामले में दोषी आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली, मांगी थी जमानत
आसाराम ने चिकित्सा के आधार पर अंतरिम जमानत मांगी थी।
दो खूंखार आतंकी इलाज कराने जेपी अस्पताल पहुंचे , छावनी में तब्दील हुआ परिसर
भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
हरदा पटाखा फैक्ट्री का आरोपी मालिक, दिल्ली जाते वक्त गिरफ्तार
ब्लास्ट में 13 लोगों की हुई थी मौत, 125 से अधिक घायल हुए