Hindi News Portal
मनोरंजन

ऋषि कपूर कैंसर से जंग जीत कर 11 महीने 11 दिन बाद भारत लौटे

मुंबई: बॉलीवुड कलाकार ऋषि कपूर जोकि एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे थे वे अब अपनी पत्नी नीतूसिंग के भारत लौट आए हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि ऋषि अपने जन्मदिन और गणेश चतुर्थी के मौके पर भारत में होंगे। जन्मदिन पर तो वो नहीं लौट पाए लेकिन जन्मदिन के 6 दिन बाद ऋषि अपने घर लौट आए हैं। ऋषि कपूर को घरवापसी का लंबे समय से इंतजार था अब जब वो लौट आए हैं तो ट्वीट करके इस बात की खुशी भी जता रहे हैं।

ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू भी भारत लौट आई हैं। सोमवार देर रात दोनों पति-पत्नी एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। नीतू कैंसर की पूरी लड़ाई में ऋषि कपूर के साथ रहीं। जब तक ऋषि न्यूयॉर्क में थीं नीतू भी वहीं थीं। पूरे टाइम वो किसी छोटे बच्चे की तरह ऋषि कपूर का ख्याल रखती थीं। नीतू ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया था कि कैंसर के इलाज के दौरान उन्हें ऋषि कपूर की मां जैसा बनकर ख्याल रखना पड़ा।

एक साल पहले ऋषि को पता चला था कि वो कैंसर से जूझ रहे हैं, तुरंत वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए। उनके जाने के कुछ दिन बाद ही उनकी मां कृष्णा का देहांत हो गया था। लेकिन उनके अंतिम संस्कार में ना ऋषि कपूर पहुंच पाए, ना नीतू कपूर और ना ही रणबीर कपूर।

ऋषि कपूर से मिलने बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचते रहते थे।

 

 

10 September, 2019

IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।
बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो ने पीएम मोदी से मुलाकात की , शेयर की तस्वीरें
सिनेमा की दुनिया में उनके बेहतरीन काम ने कई पीढ़ियों को बहुत सिखाया है