Hindi News Portal
मनोरंजन

Birth Anniversary: स्टारडम छोड़ संन्यासी क्यों बने थे विनोद खन्ना, 'आप की अदालत' में किया था खुलासा

 


Vinod Khanna Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता, जिन्होंने अपना फिल्मी करियर विलेन के रूप में शुरू किया और बाद में सफल एक्टर बने। हम बात कर रहे हैं दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना (Vinod Khanna) की, जिन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर हिट मूवीज की। साल 1981 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया तो फैंस हैरान रह गए। वे आध्यात्मिक गुरु से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने सब कुछ त्याग दिया, लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने फिर से फिल्मों में वापसी की। इसके बाद उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में भी कदम रखा। 6 अक्टूबर को विनोद खन्ना की 73वीं बर्थ एनिवर्सिरी है।

विनोद खन्ना ने इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में शिरकत की थी, जहां उन्होंने इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के कई सवालों के जवाब दिए थे। साथ ही अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्सों के बारे में भी बताया था।


रजत शर्मा ने पूछा कि उन्होंने बॉलीवुड में सफलता मिलने के बाद अचानक संन्यास लेने का फैसला क्यों लिया.. तो विनोद खन्ना ने बताया कि वो संन्यास लेने से पहले भी मेडिटेशन करते थे और वो इस जीवन को करीब से देखना चाहते थे। विनोद ने आध्यात्मिक जीवन जीने के बाद फिर से फिल्मों में वापसी करने की वजह भी बताई।

 

 

सौजन्य इंडिया टीवी

फ़ाइल फोटो 

 

05 October, 2019

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।