Hindi News Portal
छत्तीसगढ़

नगर निकाय चुनाव, बीजेपी में घमासान महिलाओं को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया

छत्तीसगढ़, में नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भाजपा में घमासान चल रहा है। पार्टी के कार्यक्रताओ ने भाई भतीजेवाद का आरोप लगाते हुए प्रदेश भर में प्रदर्शन शुक्र दिया है अब राजधानी रायपुर में गुरुवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद इस्तीफों का दौर शुरू हो गया। पार्टी मए महिलाओ की अनदेखी होने का आरोप लगाते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शैलेंद्री परगनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने पद से अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय को सौंपा है।

भाजपा कार्यालय से गुरुवार को पार्षद पद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई। इसके साथ बाहर हंगामा शुरू हो गया। रायपुर नगर निगम के टिकट वितरण को लेकर महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्री परगनिया ने नाराजगी जताई। उनके साथ महिला कार्यकर्ता भी महिलाओं को टिकट देने की मांग कर रही थीं। उन्होंने पार्टी नेताओं पर अपने ही रिश्तेदारों को टिकट बांटने का आरोप लगाया है। महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 20 सालों से वे पार्टी में सक्रिय हैं फिर भी टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा है।

वहीं दूसरी ओर कई पार्षदों का टिकट काटे जाने को लेकर भी हंगामा हो रहा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी बाहरी लोगों को टिकट बांट रही है। इसको लेकर कई वार्डों में भी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। और सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंप रहे |

वही प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने भी दी धमकी
वहीं कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगाकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने भी इस्तीफे की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल रहा है। और ऐसे में पार्टी का जो हाल विधानसभा चुनाव में हुआ वही हाल नगर अब निगम चुनाव में होगा भाजपा का होगा।

 

 

05 December, 2019

पूर्व CM भूपेश बघेल की चुनाव से पहले मुश्किलें बढ़ी, महादेव ऐप मामले में FIR दर्ज
ईडी के अनुसार, अनुमानित आय करीब 6,000 करोड़ रुपये है
जांजगीर में विजय संकल्प रैली मै शाह ने कहा भाजपा का वादा पत्थर की लकीर
वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटें भाजपा को दी थीं।
(रायपुर) बस्तर से सरगुजा तक हर घर जल का लक्ष्य हो रहा पूरा
हर घर नल से जल के लिए छत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार 5 सौ करोड़ रूपए का प्रावधान
बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
''इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए,
छत्तीसगढ़; शासकीय कर्मियों को इस माह के अंत तक मिल सकता है 4 प्रतिशत डीए, भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा कर दी है