Hindi News Portal
विदेश

ट्रंप का चीन को बड़ा झटका, 15 सितंबर से पहले नहीं किया यह काम तो US में बैन हो जाएंगे TikTok-Wechat

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक कार्यकारी आदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर चीन की मूल कंपनी ByteDance द्वारा सोशल मीडिया एप TikTok-Wechat को नहीं बेचा जाता है, तो 45 दिनों में अमेरिका में इसका संचालन बैन कर दिया जाएगा। ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट या किसी अन्यक कंपनी के नहीं खरीदने की सूरत में देश में TikTok को बैन करने के लिए 15 सितंबर की समयसीमा तय कर दी है।

इससे पहले सीनेट ने एकमत से अमेरिकी कर्मचारियों के TikTok इस्तेिमाल नहीं करने वाले आदेश को अपनी अनुमति दी थी। बैन के आदेश पर हस्ताiक्षर के बाद ट्रंप ने कहा कि यह बैन जरूरी है क्योंककि अविश्व‍सनीय ऐप जैसे TikTok से डेटा का इकट्ठा किया जाना देश की राष्ट्री य सुरक्षा के लिए खतरा है।

इस आदेश में कहा गया है कि संभवतः चीन, फेडरल एम्पलॉयज और कॉन्ट्रैक्टर्स की लोकेशन को ट्रैक करने, ब्लैकमेल के लिए व्यक्तिगत जानकारी के डोजियर बनाने और कॉर्पोरेट जासूसी करने की अनुमति देता है।

साथ ही यह दावा भी किया गया है कि TikTok के सेंसर को, ऐसी सामग्री जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी राजनीतिक रूप से संवेदनशील है और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को लाभ पहुंचाने वाले डिसइंफोर्मेशन कैंपेन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

TikTok, माइक्रोसॉफ्ट और Wechat के मालिकों ने तत्काेल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को कहा था कि वह अमेरिकी कार्रवाई को चीनी तकनीकी से निजी ऐप तक बढ़ा रहे हैं। उन्होंअने TikTok और Wechat का नाम भी लिया था। भारत में पहले ही सभी तरह के संदिग्धं ऐप पर पहले ही बैन लग गया है।

 

 

सौजन्य : इंडिया टीवी

फाइल फोटो

 

 

07 August, 2020

कंगाली की राह पर पाकिस्तान, एक करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं ; वर्ल्ड बैंक ने जारी की रिपोर्ट
आर्थिक वृद्धि मामूली 1.8 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान है।
रूस में फिर राष्ट्रपित बनने की ओर अग्रसर पुतिन ने नागरिकों को धन्यवाद दिया , कहा कि रूस बनेगा मजबूत
यूक्रेन युद्ध में भाग ले रहे सैनिकों के प्रति आभार भी जताया।
शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री चुने गए
गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए शहबाज का समर्थन किया
ईरानी सेना ने पाकिस्तान में जैश अल-अदल आतंकवादी समूह के कमांडर को मार गिराया
एक-दूसरे के क्षेत्रों पर हवाई हमले के एक महीने बाद हुई है
अमेरिका में फ्लू से लगभग 15 हजार लोगों की मौत
11 हजार से अधिक फ्लू से पीडि़त रोगियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।