Hindi News Portal
राजनीति

BJP का दावा, केजरीवाल सरकार के खिलाफ मिला अन्ना हजारे का साथ

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दावा किया है कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के लिए समाजसेवी अन्ना हजारे का साथ मिला है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने गुरुवार को अन्ना हजारे का एक ऑडियो जारी कर यह दावा किया है, जिसमें समाजसेवी अन्ना हजारे कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार का सबूत मिलने पर वह किसी के खिलाफ भी आंदोलन करने को तैयार हैं। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा, "दिल्ली में चल रहे अरविंद केजरीवाल के गोरखधंधे के खिलाफ भाजपा की लड़ाई में अन्ना हजारे का भी समर्थन मिला है। जनता को अंधेरे में रखकर सरकार चला रहे लोगों को अब सच का सामना करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।"

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ओर से जारी कथित ऑडियो में अन्ना हजारे कह रहे हैं कि वे अब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ 20 बार अनशन कर चुके हैं। जहां-जहां भी भ्रष्टाचार दिखाई दिया, वहां उन्होंने अनशन किया। वह हमेशा देश और समाज के बारे में सोचते हैं। अन्ना ने कहा कि "भ्रष्टाचार के खिलाफ अगर सबूत मिलता है तो आंदोलन करूंगा, चाहे केजरीवाल हों या कोई दूसरा हो।"
बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने बीते 24 अगस्त को समाजसेवी अन्ना हजारे को पत्र लिखकर दिल्ली आकर भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और आंदोलन चलाने के लिए आमंत्रित किया था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि स्वच्छ राजनीति का दावा कर बनी आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से दिल्ली की जनता को ठगा, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। अब केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे को दिल्ली में आंदोलन कर जनता को इंसाफ दिलाने की जरूरत है।

 

सौजन्य : इंडिया टीवी

28 August, 2020

बुधनी में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर थिरकते हुए ढोल बजाया
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को सबसे सुंदर और खिला हुआ कमल बुधनी भेंट करेगी
बीएसपी के पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी,अजय यादव ने भाजपा का दामन थामा
जबलपुर संभाग के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली
राम व राष्ट्र विरोधियों से मुकाबला है ,जीत के अलावा कुछ नही सोचे :डॉ मिश्रा
जाके प्रिय न राम वैदेही। ताको वोट कदापि न देही।
बीजेपी ने नवनीत राणा को अमरावती से उम्मीदवार बनाया पार्टी ने 7वीं लिस्ट जारी की,
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के विवाद में जेल भी जाना पड़ा था।
शिवसेना उद्धव गुट ने लोकसभा चुनाव के लिए, 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
कांग्रेस की सांगली सीट से भी उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतार