Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

सोयाबीन फसल में हुए नुकसान की भरपाई फसल बीमा एवं राहत राशि को मिलाकर की जायेगी- मुख्यमंत्री

भोपाल : शुक्रवार, देवास जिले की खातेगांव तहसील में सोयाबीन फसल में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कृषि उपज मण्डी परिसर खातेगांव में किसानों एवं ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सोयाबीन फसल में हुए नुकसान की भरपाई की जायेगी। फसल बीमा एवं राहत राशि मिलाकर किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले सांसद रमाकान्त भार्गव ने उन्हें अवगत कराया कि खातेगांव में सोयाबीन की फसल खराब हो रही है, ऐसी स्थिति में मैंने तय किया कि संकट की इस घड़ी में किसानों के बीच में जाउंगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह समय संकट का है। कोरोना की महामारी के कारण अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। ऐसे समय में भी प्रदेश सरकार किसानों को फसल नुकसान का पर्याप्त मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि फसल बीमा योजना में पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढा दी है। जिला प्रशासन को निर्देश दिये की अंतिम तिथि से पूर्व ऋणि एवं अऋणी सभी प्रकार के किसानों का बीमा प्राथमिकता से कराये।

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि 31 सौ करोड़ रूपये की फसल बीमा की राशि किसानों के खाते में डाली गई है। साथ ही 6 सितम्बर तक 19 लाख किसानों के खातों में 4 हजार 500 करोड रूपये की राशि डाली जायेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कर्ज लेकर भी सरकार यह कार्य करेगी। किसानों की हर समस्या का समाधान किया जायेगा।

विधायक आशीष शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खातेगांव में किसानों की सोयाबीन फसल पर कीट का हमला हुआ है, जिससे किसानों पर गहरा संकट आन पड़ा है। प्रदेश में जब भी ऐसी संकट की घड़ी आई है मुख्यमंत्री ने किसानों की मदद के लिए हर संभव सहायता की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों को सबंल एवं सहारा देगी।
इस अवसर पर सांसद रमाकान्त भार्गव, राजीव खण्डेलवाल, जन-प्रतिनिधगण, प्रशासनिक अधिकारी, किसान, श्रमिक और ग्रामीणजन मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेतों में जाकर फसलों का जायजा लिया

 

 

 

 

 

28 August, 2020

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के बेलहरा एवं गुना के बीनागंज में भाईदूज पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में संवाद किया ।
मध्यप्रदेश में बहनों के सशक्तीकरण की कोई भी योजना बंद नहीं होगी cm
शहडोल मै ड्यूटी पर शराब के नशे में राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर ने निलंबित किय :
मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान पैकरा अस्पताल से भाग गए
धार स्थित भोजशाला का सर्वे शुरू किया
मंदिर और मस्जिद को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा
विपक्षी दलों के नेता भाजपा के खिलाफ भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं ; हितानंद जी
भारत के नवनिर्माण के लिए लोकसभा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण
भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर, राम मंदिर बनवाकर संकल्प पूरे किए ; प्रहलादसिंह पटेल
भारतीय जनता पार्टी कभी अपनी नीतियों से समझौता नहीं करती है।