Hindi News Portal
खेल

म.प्र. के मलखम्भ प्रशिक्षक योगेश मालवीय को द्रोणाचार्य पुरस्कार

भोपाल : शनिवार, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने हॉकी के जादूगर, भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जंयती पर उन्हें नमन कर श्रद्धाजंलि दी है। श्रीमती सिंधिया ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा है कि आप सभी खेल की दुनिया में हमारे देश को लगातार गौरवान्वित करते रहे, मेरी शुभकामनाँए है। उन्होंने कहा कि खेल दिवस पर आज राष्ट्रीय खेल अंलकरण में म.प्र. के मलखम्भ प्रशिक्षक योगेश मालवीय को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया है तथा म.प्र. के पैरा तैराक सतेन्द्र एस. लोहिया को प्रतिष्ठित तेनजिंग नोर्गे साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रदेश के लिये गौरव की बात है।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने मध्यप्रदेश के मलखम्भ प्रशिक्षक योगेश मालवीय को दोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया। इसी समारोह में राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश के पैरा तैराक सतेन्द्र एस. लोहिया को तेनजिंग नोर्गे साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया। कोविड-19 संक्रमण के कारण यह पुरस्कार भोपाल में विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण पंकज राग, संचालक खेल एवं युवा कल्याण पवन कुमार जैन तथा साई के क्षेत्रीय निदेशक राजिन्दर सिंह उपथित थे।

 

 

29 August, 2020

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल