Hindi News Portal
राजनीति

जागरूकता के साथ सामाजिक सक्रियता हमारा कर्तव्य ; सबनानी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में अस्पतालों में हेल्प डेस्क लगाकर वैक्सीन टीकाकरण के लिए आमजन को प्रेरित करने के जनजागरण अभियान जुटी हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सरतेन्दु तिवारी एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने भोपाल के जेपी अस्पताल में हेल्प डेस्क का शुभारंभ कर आमजन को टीकाकरण कराने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर टीकाकरण का जो अभियान चल रहा है, उसको सफल बनाने में युवा मोर्चा की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में मंडल स्तर तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हेल्प डेस्क लगाकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोगी की भूमिका निभा रहे है। लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्प लेकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जुटे।
प्रदेश महामंत्री शरतेन्दु तिवारी ने कहा कि जनसेवा भारतीय जनता पार्टी का धर्म है और प्रत्येक कार्यकर्ता हमेशा जनसेवा के कार्यो में जुटा रहता है। उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान अप्रवासी श्रमिकों की सेवा हो या असहाय लोगों तक भोजन पहुंचाना हो, पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सेवा कार्य में जुटकर एक मिसाल पेश की। और अब देश भर में हो रहे टीकाकरण का अभियान प्रारंभ है तो उसे सफल बनाने में कार्यकर्ता जुटें है।
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं प्रदेश के प्रत्येक मंडल स्तर तक सेवा कार्य करने का संकल्प लिया है। निरन्तर जागरूकता और सामाजिक सक्रियता ही हमारा कर्तव्य है। सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से आमजन को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे है। युवा मोर्चा बुजुर्ग एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता हेतु टीकाकरण स्थल पर हेल्प डेस्क लगा रहा हैं। साथ ही टीकाकरण के दौरान चाय, पानी और बिस्किट का वितरण कर रहे हैं।
मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि भोपाल के 29 मंडलों में सभी टीकाकरण स्थलों पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता सहायता केंद्र के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

19 March, 2021

हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है
कांग्रेस के युवराज यूपी में चुनाव हारने के बाद इज्जत बचाने के लिए केरल भागे : पीएम मोदी
भ्रष्टाचार का दोषी कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा।
गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस
पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर चिराग का रोहणी आचार्य पर पलटवार, कहा- चार जून को देख लेंगे
प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है