Hindi News Portal
राजनीति

राहुल का केंद्र पर निशाना, कहा-कोरोना वायरस की स्थिति में जिनकी जवाबदेही है वो कहीं छिपे बैठे हैं

नयी दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीर स्थिति को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जिनकी जवाबदेही है, वो कहीं छिपे बैठे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बार-बार दुखद समाचार आते जा रहे हैं। बुनियादी समस्याएं अभी तक सुलझाई नहीं गयी हैं। इस महामारी में केंद्र सरकार की क्रूरता को हमारे देशवासी कब तक झेलेंगे? जिनकी जवाबदेही है, वो कहीं छुपे बैठे हैं।’’ गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए यह आरोप भी लगाया कि सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली देना देशवासियों के साथ धोखा है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं उन परिवारों के साथ मज़ाक़ है जिन्होंने अपनों को खोया है और जो ऑक्सीजन-अस्पताल-दवा की कमी झेल रहे हैं। रेत में सिर डाले रखना सकारात्मकता नहीं, देशवासियों के साथ धोखा है।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘भारत सबसे बड़ा टीका उत्पादक देश है। भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन टीके की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82 फीसदी की गिरावट आई।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीका बनाने वाली कंपनियों में गए, उन्होंने फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने टीके का पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में क्यों दिया? अमेरिका और अन्य देशों ने हिंदुस्तानी टीका कंपनियों को बहुत पहले ऑर्डर दे रखा था। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?’’

उन्होंने कहा कि घर-घर टीका पहुंचाए बिना कोरोना वायरस महामारी से लड़ना असंभव है। गौरतलब है कि देश में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 के 3,48,421 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,33,40,938 हो गई। साथ ही, 4,205 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या अब 2,54,197 हो गई।

 

 

सौजन्य इंडिया टीवी

 फाइल फोटो

12 May, 2021

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।