Hindi News Portal
भोपाल

ज्ञान, कौशल और नागरिकता के संस्कार देना के लिये प्रदेश में 9200 सी.एम.राइज स्कूल खुलेंगे : मुख्यमंत्री

भोपाल : शुक्रवार, प्रदेश के हर क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कुल 9200 सी.एम.राइज स्कूल खोले जाएँगे। इन स्कूलों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ज्ञान, कौशल और नागरिकता के संस्कार देना है। साथ ही, भारतीय संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा देना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष आज मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से सी.एम.राइज स्कूल की विस्तृत कार्य-योजना प्रस्तुत की गई। बैठक में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार वीडियो कान्फ्रेंस से शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा उपस्थित थे।
सी.एम. राइज विद्यालयों की 8 प्रमुख विशेषताएँ होंगी। अच्छी अधोसंरचना, हर विद्यार्थी के लिए परिवहन सुविधा, नर्सरी/ केजी कक्षाएँ, शत-प्रतिशत शिक्षक एवं अन्य स्टाफ, स्मार्ट क्लास एवं डिजिटल लर्निंग, सुसज्जित प्रयोगशालाएँ एवं समृद्ध पुस्तकालय, व्यावसायिक शिक्षा और अभिभावकों की सहभागिता।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में चार स्तरों जिला, विकासखंड, संकुल और ग्रामों के समूह स्तरों पर सी.एम. राइज स्कूल प्रस्तावित हैं। जिला स्तर पर प्रत्येक जिले में एक (कुल 52) सी.एम. राइज स्कूल होंगे, जिसमें प्रति स्कूल 2000 से 3000 विद्यार्थी होंगे। विकास खंड स्तरीय 261 स्कूल होंगे, जिनमें प्रति स्कूल 1500 से 2000 विद्यार्थी होंगे। इसी प्रकार संकुल स्तरीय 3200 स्कूल होंगे, जिनमें प्रति स्कूल 1000 से 1500 विद्यार्थी होंगे। ग्रामों के समूह स्तर पर 5687 सी.एम.राइज स्कूल होंगे, जिनमें प्रति स्कूल 800 से 1000 विद्यार्थी होंगे।

 

 

11 June, 2021

पुलिस "होली मिलन समारोह" मै आयुक्त अधिकारियों सहित् कर्मचारी भी शामिल हुए सभी डीजे पर थिरके
मिलन समारोह बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया,
म.प्र. की मोहन सरकार ने 5 हजार करोड़ का फिर कर्ज लिया : 27 मार्च को खाते में रकम आएगी
सरकार ने 3 महीने में पांचवीं बार ऋण लिया ।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा पर निर्वाचन आयोग को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने धन्यवाद दिया ।
4 जून को 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार को करेंगे चरितार्थ
7 मई को भोपाल सहित तीसरे चरण में 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा,एवं राजगढ़ में मतदान होगा।
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरण में होंगे, प्रदेश में आदर्श आचरण आचार संहिता लागू ।
पर्यटन स्थलों और प्रमुख शहरों तक हवाई सेवा हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा तथा पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ