Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने डोंगला के ऑडिटोरियम एवं 5 ऑक्सीजन प्लांट्स का लोकार्पण और स्मार्ट सिटी के 8 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया

उज्जैन : रविवार, उज्जैन जिले को उद्योगों एवं विज्ञान की नगरी बनायेंगे। उद्योग और विज्ञान के क्षेत्र में उज्जैन देश का मार्गदर्शन करेगा। उज्जैन धर्म, विज्ञान, पुरातत्व, विद्वानों तथा शिप्रा की अदभुत नगरी है। सभी दिशाओं में उज्जैन का नक्षत्र चमकता रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंग चौहान ने आज कालिदास अकादमी उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में डोंगला में स्थित नव-निर्मित वेधशाला के ऑडिटोरियम का ई-लोकार्पण करते हुऐ कही । मुख्यमंत्री ने माधव नगर चिकित्सालय एवं नागदा में स्थापित पाँच ऑक्सीजन प्लांट, चरक अस्पताल में 50 बिस्तरीय चाइल्ड केयर वार्ड का लोकार्पण और उज्जैन स्मार्ट सिटी के 8 कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाली 45 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के पूर्व उज्जैन जिले में बड़ी-बड़ी कपड़ा मिलें थीं। हजारों लोगों को रोजगार मिला हुआ था, लेकिन किसी कारणवश ये मिलें बन्द करना पड़ीं। आज पुन: उज्जैन जिले में उद्योगों की स्थापना का शुभारम्भ किया जा रहा है।
उन्होने आगे कहा कि खगोल विज्ञान के क्षेत्र में डोंगला में स्थापित वेधशाला देश का मार्गदर्शन करेगी और इसका लाभ जनता को भी मिलेगा। उज्जैन धर्म एवं आध्यात्म की नगरी है। सिंहस्थ के दौरान यहाँ अनेक निर्माण कार्य किये गये थे। निर्माण कार्यों का सिलसिला अभी भी जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल के प्रांगण का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत बेगमबाग के लोगों को अन्यत्र शिफ्ट कर उस क्षेत्र को ऐसा विकसित किया जायेगा, जहाँ से वह सभी दिशाओं से न्यारा दिखे।

उन्होने ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हमें उज्जैन जिले को अग्रणी बनाना है। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिये अभी से प्रयास करने होंगे। यह निश्चिंत होकर बैठने का समय नहीं है। महाराष्ट्र में कोरोना की लहर बरकरार है और महाराष्ट्र की सीमा हमारे प्रदेश से लगती है। कोरोना का वायरस बहुरूपिया है, आये दिन नये-नये रूप बदलता रहता है। प्रदेश में प्रतिदिन 70 से 80 हजार कोरोना के टेस्ट किये जा रहे हैं। कोरोना की टेस्टिंग में कोई कसर बाकी न रखी जाये। जन-प्रतिनिधि जनता को कोरोना का टेस्ट कराने के प्रति जागरूक करें।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन जिले में अब तक हुए 60 प्रतिशत टीकाकरण के कार्य की सराहना करते हुए निर्देश दिये कि इसे शीघ्र ही शत-प्रतिशत किया जाये।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज जिले को अनेकों सौगात दी हैं। डोंगला वेधशाला भविष्य की ग्रीनविच बनने वाली है। सच्चे अर्थों में समय की गणना उज्जैन के डोंगला से होगी। आज भारत की ज्ञान परम्परा को पुन: स्थापित किया गया है। इस वेधशाला में सभी संसाधन जुटाये गये हैं। अत्याधुनिक सभागार बनाया गया है। वेधशाला फिजिक्स एवं गणित का केन्द्र बनेगी। पहले की ही तरह उज्जैन से समय की गणना होगी। साइंस सिटी के रूप में उज्जैन को पहचान दिलाई जायेगी। थ्रीडी के माध्यम से वेधशाला से नक्षत्रों की गणना की जायेगी। उन्होंने कहा कि वराहमिहिर एवं आर्यभट्ट के युग को वापस लाने का काम मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया है।


कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक बहादुरसिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.सत्यनारायण जटिया, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय आदि उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन विधायक पारस जैन ने किया।

12 July, 2021

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -