Hindi News Portal
भोपाल

राज्यपाल श्री पटेल ने श्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर दी बधाई

भोपाल : रविवार, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि श्री गहलोत कर्मठ प्रशासक और दूरदर्शी नेता हैं। सामाजिक और राजनीतिक सेवा क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन अनुभव से कर्नाटक राज्य लाभान्वित होगा। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश "सबका साथ सबका विकास" के नए सौपान प्राप्त करेगा।

राज्यपाल श्री गहलोत को आज कर्नाटक राजभवन के ग्लास हॉल में मुख्य न्यायाधीश कर्नाटक उच्च न्यायालय जस्टिस श्री अभय श्रीनिवास ओका ने शपथ ग्रहण करावायी। शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बी.एस. येदियुरप्पा, निवर्तमान राज्यपाल श्री वजूभाई रुदाभाई वाला, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले, कर्नाटक मंत्री मंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और मध्यप्रदेश के गणमान्य जन भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि श्री थावरचंद गहलोत राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के पहले केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थे। कर्नाटक राज्य का नया प्रभार संभालने से पहले राज्य सभा में सदन के नेता थे।

12 July, 2021

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे