Hindi News Portal
खेल

विश्व पटल पर मध्यप्रदेश के खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम दर्ज करायेंगे: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : शुक्रवार, टोक्यो ओलंपिक 2021 खेलों के शुभारंभ अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से भारत का नाम एक बार फिर से विश्व पटल पर दर्ज कराने के लिए मध्यप्रदेश सहित भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुभकामनाएँ देते हुऐ उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी के जीवन का यह सबसे महत्वपूर्ण क्षण हैं। आपको बिना किसी दबाव के अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। देश आपके साथ है- विजयी भव।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत का परचम लहराने हमारे खिलाड़ी निकल पड़े हैं। देश के हर एक भाग से "चीयर फॉर इंडिया" का उद्घोष खिलाड़ियों के हौसले को और मजबूत कर रहा है।खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि "जीत हमारी हर नस में, आये यहाँ जो करने वो करके हम दिखलाएंगे, जीत की बाजी खेले हम और दिल को भी जीत के आएंगे"।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिये गौरव का विषय है कि म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और म.प्र. राज्य हॉकी अकादमी के विवेक सागर को टोक्यो ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उन दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में खेल लगातार विकसित हो रहे हैं। हमारे खिलाड़ी ओलम्पिक, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हर प्रकार की अत्याधुनिक सुविधा और अधोसंरचना प्रदान करने के लिये कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में प्रदेश के दो खिलाड़ी ऐश्वर्य और विवेक, जो सामान्य परिवार से हैं, उन्हें प्रदेश की अकादमी में निखरने का मौका मिला। आज दोनों अपना लक्ष्य पाने के लिये तैयार हैं।
उन्होने कहा कि वर्ष 2006 में खेल बजट मात्र 5 करोड़ रुपये था, जिसे अब बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये कर दिया गया है। भविष्य में भी खिलाड़ियों और खेल के विकास के लिये कोई आर्थिक संकट नहीं आयेगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने ओलम्पिक में सम्मिलित हो रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप हर मुकाम हासिल कर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

23 July, 2021

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल