Hindi News Portal
खेल

तोक्योज ऑलम्पिक 2020 ; में बैडमिंटन के महिला सिंगल्सर में चीनी खिलाडी को हराकर पी वी सिंधु ने कांस्यर पदक जीता

तोक्यो ऑलम्पि क में बैडमिंटन के महिला सिंगल्स में पी वी सिंधु ने कांस्य् पदक जीत लिया है और इस जीत के साथ सिंधु ऑलम्पिकक खेलों में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

पांच जुलाई 1995 को हैदराबाद में जन्मी पुसर्ला वेंकट सिंधू ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। सिंधू ने न सिर्फ देश के लिए पदक जीता, बल्कि लगातार दो ओलंपिक में व्यक्तिगत पदक जीतकर पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है जिन्होने यह गौरव भी हासिल किया। इससे पहले सिंधु ने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

सिंधू ने आज प्लेऑफ मुकाबले में चीन की ही बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से हराया। शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सिंधू अपनी प्रतिद्वंदी जियाओ पर पूरी तरह से हावी रहीं।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेलमंत्री ने सिंधू को पदक जीतने पर बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि सिंधू ने लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतकर अपनी निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि सिंधू भारत का गौरव हैं और देश के ओलंपिक खिलाड़ियों में से एक हैं। 

खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि इस जीत से सिंधू ने इतिहास रच दिया है और भारत को उन पर गर्व है।

 

फ़ाइल फोटो 

02 August, 2021

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल