Hindi News Portal
खेल

शिवराज सिंह चौहान ने हॉकी खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांत शर्मा के लिये एक एक करोड़ रूपये के पुरस्कार की घोषणा

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम द्वारा टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर टीम को बधाई दी
प्रदेश के गौरव हॉकी खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांत शर्मा के लिये एक एक करोड़ रूपये के पुरस्कार की घोषणा की जो तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल कांस्य पदक ही नहीं है, अपितु भारतीय हॉकी का पुनर्जागरण है। भारतीय हॉकी टीम ने दुनिया की श्रेष्ठ टीमों न्यूजीलैंड, स्पेन, अर्जेंटीना, ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, जापान को परास्त कर यह सम्मान प्राप्त किया है। मध्यप्रदेश के लिए विशेष रूप से यह गर्व की बात इसलिए भी है
विवेक होशंगाबाद जिले के इटारसी तहसील के शिवनंगर चंदन गांव के हैं तो नीलकांत ने मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी में ट्रेनिंग ली थी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश सरकार दोनों खिलाड़ियों को एक एक करोड़ रूपये की सम्मान निधि देगी। ’’
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीता। नीलकांता शर्मा भी मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी से चयनित होकर गए थे। मुख्यमंत्री ने निवास से मीडिया के लिए जारी संदेश में यह घोषणा की।

 

 

06 August, 2021

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल