Hindi News Portal
विदेश

तालिबान ने अफगानिस्तालन के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा किया

अफगानिस्तान अब धीरे-धीरे पूरी तरह से तालिबान के कब्जे में आता जा रहा है । तालिबान ने अफगानिस्ताबन के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया है। यह दक्षिणी शहर कभी तालिबान का गढ़ था। व्या पारिक केंद्र कंधार सामरिक दृष्टि से महत्वापूर्ण शहर है। इसने पास के कस्बे‍ लश्कदर गाह को भी अपने कब्जेा में ले लिया है। इस तरह से अफगानिस्ताान के एक तिहाई प्रांतीय राजधानियों पर तालिबान काबिज हो चुका है।

तालिबान काबुल के बिलकुल करीब पहुंच गए हैं और राजधानी पर हमला करने की स्थिति में हैं। सरकारी सुरक्षा बल काबुल की सुरक्षा की तैयारी कर रहे हैं। जनरल समी सादाद को काबुल की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

तालिबान से जुड़े एक और भरोसेमंद सूत्र के मुताबिक तालिबान ने चारों तरफ से काबुल को घेर लिया है। पूर्व में वो खाक जबर के पास है, जो काबुल प्रांत का ही एक जिला है। पश्चिम में वो अरघंडी में है, जो काबुल के शहरी इलाके से लगा है।

उत्तर में वो काराबाग में है, जो काबुल प्रांत का एक जिला है। दक्षिण में वो चार असयाब में है, जो काबुल का एक जिला है। तालिबान चाहे तो अब कुछ दिन में ही काबुल पर कब्जा कर सकता है।

संयुक्तद राष्ट्रर के अनुसार अफगानिस्तातन में पिछले एक महीने में संघर्ष के दौरान एक हजार से ज्यारदा लोग मारे गए हैं।
काबुल का भविष्य अब तालिबान और सरकार के बीच दोहा में होने वाली वार्ता पर टिका है।

14 August, 2021

कंगाली की राह पर पाकिस्तान, एक करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं ; वर्ल्ड बैंक ने जारी की रिपोर्ट
आर्थिक वृद्धि मामूली 1.8 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान है।
रूस में फिर राष्ट्रपित बनने की ओर अग्रसर पुतिन ने नागरिकों को धन्यवाद दिया , कहा कि रूस बनेगा मजबूत
यूक्रेन युद्ध में भाग ले रहे सैनिकों के प्रति आभार भी जताया।
शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री चुने गए
गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए शहबाज का समर्थन किया
ईरानी सेना ने पाकिस्तान में जैश अल-अदल आतंकवादी समूह के कमांडर को मार गिराया
एक-दूसरे के क्षेत्रों पर हवाई हमले के एक महीने बाद हुई है
अमेरिका में फ्लू से लगभग 15 हजार लोगों की मौत
11 हजार से अधिक फ्लू से पीडि़त रोगियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।