Hindi News Portal
खेल

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रथपति एम वेंकैया नायडु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीत ने वाले खिलाडियों को बधाई दी

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एक ट्वीट में कहा कि भाला फेंक में सुमित अंतिल का ऐतिहासिक प्रदर्शन देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने और नया विश्व रिकॉर्ड बनाने पर सुमित को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि पोडियम पर राष्ट्रगान सुनने के लिए हर भारतीय उत्साहित है।
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत आज पदक जीतने की होड़ में है। उपराष्ट्रपति ने भी सुमित अंतिल को नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी और कहा कि भारतीय पैरालिंपियनों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वर्ण पदक जीतने पर सुमित अंतिल को बधाई दी है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि भारतीय एथलीट पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे।
पैरा एथलीट सुमित आंतिल ने जैवलिन थ्रो के F42 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। ये टोक्यो पैरालंपिक में भारत का दूसरा गोल्ड है। सुमित आंतिल तीन बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

सुमित का बेस्ट थ्रो 5वें प्रयास में आया जिसमें उन्होंने 68.55 मीटर का थ्रो फेंका। इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक सात पदक जीत लिए हैं। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुका है।

 

 

30 August, 2021

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल