Hindi News Portal
राजनीति

जगदानंद सिंह ने तालिबान से की RSS की तुलना, लालू का भी ‘संघी बिहार सरकार’ पर हमला

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विवादित बयान देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबान के आतंकवादियों से की है। जगदानंद सिंह ने आपदा प्रकोष्ठ की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तालिबान एक संस्कृति है जो अफगानिस्तान में है। भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस एक तरह से भारत का तालिबान है जो हमेशा दाढ़ी वाले, चूड़ी बेचने वाले, पंचर बनाने वाले और अल्पसंख्यकों को बेवजह पीटने का काम करता है। उन्होंने कहा कि तालिबान को धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए जाना जाता है और भारत में RSS भी यही काम कर रहा है।

‘पीम मैटेरियल’ नीतीश कुमार पर भी ली चुटकी


जगदानंद ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर निशाना साधते हुए उन्हें धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि लालू यादव को इसीलिए जेल भेजा गया क्योंकि वह एकता की बात करते थे और उन्होंने धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वाले लालकृष्ण आडवाणी को जेल भेजा था। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताए जाने पर भी चुटकी ली। बिहार आरजेडी के अध्यक्ष ने चुटीले अंदाज में कहा कि मैटेरियल मतलब पदार्थ होता है और वह जहां बैठता है वहां चिपक जाता है, लेकिन हमारे लालू यादव ऐसे नहीं है।

लालू यादव ने भी बोला था संघ पर हमला
जगदानंद सिंह के अलावा आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने भी बुधवार को RSS पर निशाना साधा था। लालू ने एक ट्वीट में छपरा में स्थित जय प्रकाश नारायण विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से समाजवादी नेताओं जेपी और राम मनोहर लोहिया के विचारों को हटाने को 'असहनीय' करार दिया। अपने ट्वीट में लालू ने कहा, 'मैंने जयप्रकाश जी के नाम पर अपनी कर्मभूमि छपरा में 30 वर्ष पूर्व जेपी विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।अब उसी यूनिवर्सिटी के सिलेबस से संघी बिहार सरकार तथा संघी मानसिकता के पदाधिकारी महान समाजवादी नेताओं जेपी-लोहिया के विचार हटा रहे है।यह बर्दाश्त से बाहर है।सरकार तुरंत संज्ञान ले।'

 

 

 

सौजन्य : इंडिया टीवी

 

 

02 September, 2021

भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है