चीन की राजधानी पेईचिंग में आज पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेशोत्सव मनाया गया। पेईचिंग मराठी मित्र मंडल के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में समारोह मनाए गए। भारतीय दूतावास परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में भारतीय समुदाय के दौ सौ से अधिक सदस्यों और कई अन्य विदेशियों ने भाग लिया। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिश्री और दूतावास के अन्य अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, भक्ति और उल्लासपूर्वक मनाया गया। मराठी मंडल के नेतृत्व में भारतीय समुदाय ने पारंपरिक रूप से श्लोकों और आरती के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया।