Hindi News Portal
राजनीति

राष्ट्र को जीवन समर्पित करने वाले मोदी जी के योगदान को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता ; मुख्यमंत्री

 भोपाल। मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को शब्दों, भाषणों या किताबों में नहीं बांधा जा सकता। उन्होंने अपना सारा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनकी योजनाएं आज लोगों के जीवन को बेहतर बना रही हैं। एक वैभवशाली, समृद्धशाली, संपन्न और शक्तिशाली भारत के निर्माता, जिनके बिना अब दुनिया नहीं चल सकती, भारत को कोई अनदेखा नहीं कर सकता। ऐसे प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वे दीर्घायु हों और देश उनके नेतृत्व में विकास के पथ पर बढ़ता रहे, मोदी जी के जन्मदिन पर यही हमारी कामना है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कही।

प्रधानमंत्री मोदी के 71 वें जन्मदिन पर प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। मुख्य कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में हुआ, जहां मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह, पंकज जोशी, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा के साथ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
चित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को शब्दों, भाषण या एक किताब में नहीं बांधा जा सकता। वे एक ऐसे लोकप्रिय नेता हैं, जिन्होंने अपने जीवन को भारतमाता की सेवा में समर्पित कर दिया। मोदी जी साहस और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। छोटे से छोटे काम को खराब नहीं समझने वाले, महापुरुषों की जीवनी पढ़ने वाले, अपनी मां से ईमानदारी की शिक्षा ग्रहण करने वाले मोदी जी में ज्ञानपिपासा इतनी थी कि युवा नरेंद्र हिमालय की गोद में चले गए। लेकिन फिर सोचा कि हिमालय की कंदराओं में तपस्या करने से सिर्फ अपना भला होगा। इसके बाद उन्होंने देश सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। ज्ञान, भक्ति और कर्म तीनों के त्रिवेणी संगम हैं मोदी जी। उनका जन्मदिवस कोई उत्सव के रूप में मनाए, यह उन्हें स्वीकार्य नहीं। लेकिन आप ईमानदारी से काम करेंगे, जनता की सेवा में अपने आपको समर्पित कर देंगे, तो उनका जन्मदिवस मनाना सार्थक होगा। पार्टी ने सेवा कार्यों से इसको सार्थक किया है। वैक्सीनेशन के महाअभियान में कार्यकर्ता जुटे हैं, लोगों की जिंदगी बचाकर मोदी जी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। पौधे रोपे जा रहे हैं, स्वच्छता अभियान चल रहे हैं। इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी और सरकार साथ हैं। प्रधानमंत्री जी जो वैक्सीन दे रहे हैं, यह हर नागरिक को लगे यही हमारा लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन और गवर्नेंस हेड के रूप में उनके 20 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने यह तय किया है कि हम जनकल्याण और सुराज के लिए अभियान चलाएंगे। शासन के प्रत्येक विभाग जनता के कल्याण के कार्य करें, विकास के काम जनता को समर्पित किए जाएं। जनकल्याण की योजनाएं हों, मॉ, बहन, बेटियों का सम्मान हो या युवाओं को रोजगार हो सभी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। चौहान ने कहा कि सुराज का मतलब है बिना लिये-दिये एक निश्चित समय सीमा में जनता को सेवाओं का लाभ देना। प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। मैं भी उसी राह पर हूं। हमारे मंत्री, विधायक, सांसद, हमारे पदाधिकारी व कार्यकर्ता, दीनदयाल अंत्योदय समितियां, स्वास्थ्य स्वयंसेवक, प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी सब सुराज के अभियान में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि सुराज को किसी समयसीमा में नहीं बांधा जा सकता, इसके लिए लगातार प्रयत्न करने की जरूरत है, सावधान रहने की जरूरत है। मेरा सभी से आग्रह है कि ईमानदारी से हर चीज जनता तक पहुंचे, इसके लिए जी जान से समर्पित हो जाएं। सजग और सचेत होकर सरकार और संगठन मिलकर सेवा और समर्पण के काम में जुट जाएं। समर्पण के भाव से प्रदेश के विकास में लगें, प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर यही हमारा संकल्प है।

 

17 September, 2021

हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है
कांग्रेस के युवराज यूपी में चुनाव हारने के बाद इज्जत बचाने के लिए केरल भागे : पीएम मोदी
भ्रष्टाचार का दोषी कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा।
गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस
पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर चिराग का रोहणी आचार्य पर पलटवार, कहा- चार जून को देख लेंगे
प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है