Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

महिलाओं द्वारा संचालित शिवपुरी का संयंत्र देशभर में बनेगा उदाहरण – मुख्यमंत्री चौहान

जनकल्याण और सुराज अभियान में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को शिवपुरी में 17.35 करोड़ रूपये लागत के “टेक होम राशन संयंत्र’’ की चाबी महिला आजीविका औद्योगिक सहकारी संस्था को सौंपी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग की महिलाओं द्वारा संचालित यह संयंत्र पूरे देश के महिला स्व-सहायता समूहों के लिये बड़ा उदाहरण बनेगा। संयंत्र का मुनाफा महिला स्व-सहायता समूहों को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल ठेकेदार और बड़े कारोबारी ही उद्योग नहीं चला सकते। महिलायें भी अब उद्योग धंधे चलाने में सक्षम हो चुकी हैं। इसी सोच के साथ शिवपुरी के “टेक होम राशन संयंत्र’’ के संचालन की जिम्मेदारी महिला संस्था को सौंपी गई है। उन्होंने कहा प्रदेश में अब महिलायें भी कल-कारखाने चलायेंगीं। इसके लिये प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव मदद देगी। शिवपुरी के “टेक होम राशन संयंत्र’’ का संचालन अभी तक एमपी एग्रो द्वारा किया जा रहा था। अब इसका संचालन महिला आजीविका सहकारी संस्था द्वारा किया जाएगा, जिससे इसका सीधा लाभ महिलाओं को मिलेगा और उनके जीवन स्तर में बदलाव आएगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संयंत्र का अवलोकन भी किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, शिवपुरी जिले के प्रभारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़ सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। ग्वालियर-चंबल संभाग के 8 जिलों की महिला समूहों से बनी है यह समिति राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वर्ष 2018 में महिला आजीविका औद्योगिक सहकारी समिति शिवपुरी मर्यादित का गठन हुआ था। इस समिति में ग्वालियर संभाग के सभी 5 और चंबल संभाग के सभी 3 जिले शामिल हैं। यही समिति अब “टेक होम राशन संयंत्र’’ का संचालन करेगी।
01 October, 2021

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -