Hindi News Portal
देश

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक नई महत्वाकांक्षी सूरत और चेन्नई को जोड़ने वाली सड़क परियोजना की घोषणा की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज गुजरात में सूरत और तमिलनाडु में चेन्नई को जोड़ने वाली एक नई महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना की घोषणा की। 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई ग्रीन फील्ड सडक सूरत-नासिक-अहमदनगर-सोलापुर-चेन्नई को जोडेगी। श्री गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राजमार्ग परियोजना के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
श्री गडकरी ने कहा कि इससे जाम की समस्या दूर होगी। इस परियोजना के लिए कुल एक हजार 150 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। उन्हों ने वाहनों में पेट्रोल के बजाय इथेनॉल के उपयोग पर भी जोर दिया।

श्री गडकरी ने कहा कि पेट्रोल के लिए इथेनॉल एक अच्छा विकल्प है और लोग इसका उपयोग करते हैं, तो देश का पेट्रोल आयात काफी हद तक कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में एथनॉल/पेट्रोल पंप शुरू किए जाएंगे और सरकार शत-प्रतिशत एथेनॉल पर वाहनों को चलाने की अनुमति देगी। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी कारखानों को इथेनॉल का उत्पादन करना चाहिए।

 

 

02 October, 2021

NIA को बड़ी सफलता मिली, रामेश्वरम कैफे विस्फोट का आरोपी मुअज्जिल शरीफ गिरफ्तार
NIA ने आरोपी पर 3-3 लाख रुपये का इनाम रखा गया था
वकीलों की चिठ्ठी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
अपने स्वार्थों के लिए दूसरों से प्रतिबद्धता चाहते हैं
पीएम मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की:शक्ति स्वरूपा बताया
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
PM मोदी को भूटान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ,140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया
पीएम मोदी भूटान के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं।
अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर, पत्नी बोली- यह गिरफ़्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा
केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी का विरोध किया