Hindi News Portal
राजनीति

लखीमपुर खीरी मै हुई घटना के विरोध मै कांग्रेस का देशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रर्दशन

भोपाल : यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों से हुई हिंसा और प्रियंका गांधी से बदसलूकी के विरोध मै कांग्रेस पार्टी आज सुबह 10 बजे प्रदेशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर ऑफिस के बाहर के विरोध प्रदर्शन करेगी। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई हिंसा और किसान परिवारों से मिलने जा रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ हुई बदसलूकी से कांग्रेस आक्रोश में है। पुलिस की ओर से प्रियंका गांधी को पकड़ने को कांग्रेस लोकतंत्र में अधिकारों का हनन बता रही है। एआईसीसी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं,कार्यकर्ताओं से आंदोलन करने का आह्वान किया है।

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद जहां इलाके में तनाव है वहीं राजनीतिक हलचल भी काफी बढ़ गई है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के जिलों में राजनीतिक हलचल तेज रही और अनेक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए।
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी से दो बार के सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' के विरोध में रविवार को वहां के आंदोलित किसानों ने उनके (टेनी) पैतृक गांव बनबीरपुर में आयोजित एक समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जाने का विरोध किया और इसके बाद भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। किसानों का आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मिश्रा का बेटा जिस एसयूवी में सवार था, उसी ने किसानों को कुचल दिया जिसमें चार किसानों की मौत हो गई। हालांकि मिश्रा ने आरोप को खारिज किया है। बाद में भीड़ के हमले में चार अन्य लोग मारे गये थे।

 

 

फाइल फोटो

05 October, 2021

हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है
कांग्रेस के युवराज यूपी में चुनाव हारने के बाद इज्जत बचाने के लिए केरल भागे : पीएम मोदी
भ्रष्टाचार का दोषी कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा।
गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस
पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर चिराग का रोहणी आचार्य पर पलटवार, कहा- चार जून को देख लेंगे
प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है