Hindi News Portal
मनोरंजन

'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 83 साल की उम्र में मंगलवार की रात देहांत होगया

 


टीवी के पॉपुलर शो रामायण में लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि उनके एक करीबी रिश्तेदार ने की है। जानकारी के मुताबिक पिछले 2-3 दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी।
टीवी के पॉपुलर शो रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण में लंकापति रावण का रावण का दमदार रोल प्ले किया था। उनका ये किरादार लोगों को इस कदर भा गया कि आज भी उन्हें देखना पसंद किया जाता है।
जानकारी के मुताबिक पिछले 2-3 दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी।


अरविंद त्रिवेदी का जन्म आठ नवंबर 1938 में मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत गुजराती रंगमंच से की। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती सिनेमा के चर्चित नाम रहे हैं । 'रामायण' के बाद अरविंद त्रिवेदी ने 'विक्रम और बेताल' के अलावा कई और हिंदी सीरियल्स और फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने 300 से भी अधिक गुजराती और हिंदी फिल्मों में काम किया और कई गुजराती नाटकों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी।

अभिनेता को बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव का टिकट भी दिया था। उन्होंने न सिर्फ गुजरात के साबरकांठा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा, और वे चुनाव जीतने में सफल रहे। वह 1991 से 1996 तक लोकसभा के सांसद रहे।

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं नि:शब्द हूं इसके अलावा रामायण में सीता की रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया सहति कई सह-कलाकारों और फैंस ने भी शोक व्यक्त किया है।

 

06 October, 2021

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।