Hindi News Portal
राजनीति

वोटिंग से पहले ही रैगांव में हुआ भाजपा का पलड़ा भारी ,बसपा नेता रामनिवास चौधरी सहित दो दर्जन से अधिक लोग ने भाजपा में शामिल

भोपाल : मध्यप्रदेश में 3 विधानसभा और खंडवा लोकसभा के उपचुनाव का बिगुल बज चुकी है। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में कोई कसर नही छोड़ रहे। सभी की जोर आजमाइश जारी है लेकिन भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों पर भारी दिखाई दे रही है। भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।
सोमवार को रैगांव विधानसभा के विभिन्न सेक्टर के 2 दर्जन से अधिक समाज प्रमुख व बसपा नेता रामनिवास चौधरी सहित मुख्यमंत्री निवास पहुँचे और बसपा छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेगाँव के 28 प्रमुख लोगों सहित अनेक लोगो को सदस्यता दिलाई और स्वागत कर कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी और सरकार के प्रति आप सबका विश्वास है, जो रैगांव में विकास की राह को मजबूती प्रदान करेगा।
भाजपा में शामिल रेगाँव के बसपा नेता रामनिवास चौधरी सहित पूर्व सरपंच, कोल समाज के नेता और कई अन्य समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है जिनमें भोलू मतनामी, धीरेश सिंह, जयलाल चौधरी, प्रदीप कुमार वर्मा, राममन, दयानन्द, रामजस, रामसुहारन, मोनू, शोभाराम चौधरी, रामबली अहिरवार, कन्छेदी कोरी, अशोक कोल, तहमत लाल कुशवाहा, पुष्पेंद्र, रामपाल, रमेश, सभापति, अनिल, हरिप्रसाद, प्रताप कुशवाहा, राजेन्द्र कुशवाहा, भोले कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, रामभजन कुशवाहा, महेश कुशवाहा और श्यामलाल चौधरी शामिल हैं।.

12 October, 2021

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।