Hindi News Portal
राजनीति

कांग्रेस ने विकास के सारे काम ठप्प कर दिए थे, हमने विकास को गति दी : शिवराजसिंह चौहान

भोपाल। सरकार, सरकार में फर्क होता है। हम विकास के लिए काम करते हैं और कांग्रेस विनाश के लिए। दिग्विजयसिंह ने मुख्यमंत्री रहते प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। प्रदेश के विनाश की कहानी दिग्विजयसिंह ने लिखी थी। सड़कों में गढ्ढे हैं या गढ्ढों में सड़कें पता ही नहीं चलता था। दिग्विजयसिंह ने पानी की एक बूंद की व्यवस्था तक नहीं की। जब कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने बनते हुए बांधों को रोकने का पाप किया। विकास के काम रोक दिये। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को खण्डवा लोकसभा के फोफनार, कालमुखी और सतवास में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में देवास जिले के कालम फाटा, बईजागवाडा, नमनपुर, नारायणपुरा, खपरास, भंडारिया, मसुरिया, खेर-खेडा, गरडी, झबारिया, पांगरी फाटा, सतवास सहित अनेक गांवों में जनसंपर्क भी किया।
मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि हमने जितनी गरीब कल्याण की योजनाएं बनायी थीं, उन सभी योजनाओं को कांग्रेस ने बंद कर दिया था। विकास के काम बंद करके, सिर्फ कमीशन का काम चालू था। हमने किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देने का काम किया, कमलनाथ ने वह भी बंद कर दिया था। कांग्रेस ने संबल योजना में मिलने वाले गरीबों को अंतिम संस्कार के 5 हजार रूपए भी छीन लिए थे। भाजपा की सरकार ने संबल फिर से चालू कर दी है। मुख्यमंत्री ने सभा में उपस्थित जनता से पूछा कि हम विकास के जो काम कर रहे हैं वैसे कभी कांग्रेस ने किए थे क्या? ऐसी कांग्रेस को वोट देने का कोई फायदा है क्या? उन्होंने कहा कि सच का साथ दीजिए, विकास का साथ दीजिए और भाजपा का साथ दीजिए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दुनिया में कांग्रेस ऐसा अजूबा है जिसमें कोई अध्यक्ष नहीं है। अभी कार्यकारी अध्यक्ष मैडम सोनिया गांधी हैं। वहीं जी-23 एक अलग ग्रुप बना हुआ है। वहीं राहुल गांधी जी कांग्रेस मं कुछ नहीं हैं, लेकिन मुख्यमंत्री हटाने का फैसला राहुल गांधी कर देते हैं। कांग्रेस राजनीतिक दल न होकर सर्कस बन गई है। पंजाब में कैप्टन साहब चल रहे थे उनको हटाकर चन्नी साहब को मुख्यमंत्री बना दिया। छत्तीसगढ़ में भी 50-50 चल रहा है, वो कह रहे हैं कि ढाई साल मुझे दो। राजस्थान में पायलेट और गेहलोत साहब अलग चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में तो सिर्फ कमलनाथ ही हैं। मुख्यमंत्री बनना हो तो कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष बनना हो तो कमलनाथ, कांग्रेस का अध्यक्ष बनना हो तो कमलनाथ, स्टार प्रचारक बनाना हो तो कमलनाथ, युवाओं के नेता नकुलनाथ और बाकी कांग्रेस अनाथ हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी का भला नहीं कर सकती। यह कांग्रेस ही है, जिसने स्वर्गीय सुभाष यादव जी को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया और उनके बेटे अरूण यादव को तो सांसद भी नहीं बनने दे रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं कोई मुख्यमंत्री नहीं हॅू, आपके घर का भाई, बेटा और मामा हॅू। इसी परिवार भाव से हम सरकार चला रहे हैं। मध्यप्रदेश मेरे लिए अपना साढ़े 8 करोड़ लोगों का परिवार है, इनके सुख-दुख की चिंता हमें करनी है।
उन्होंने कहा नंदू भैया के द्वारा किये हुये सभी वादे पूरे किये जायेंगे, वे क्षेत्र की जनता के लिये जीते थे यहां का संर्वागीण विकास ही उनकी प्राथमिकता थी। वे हमारे लिये हमेशा आदर्श रहेंगे। भाजपा की सरकार और शिवराज सिंह चौहान उनके अधूरे कामों को पूरा करवायेगा। भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनायें और खंडवा लोकसभा क्षेत्र के विकास की राह को मजबूत बनायें।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, पार्टी की प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटी…

16 October, 2021

बुधनी में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर थिरकते हुए ढोल बजाया
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को सबसे सुंदर और खिला हुआ कमल बुधनी भेंट करेगी
बीएसपी के पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी,अजय यादव ने भाजपा का दामन थामा
जबलपुर संभाग के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली
राम व राष्ट्र विरोधियों से मुकाबला है ,जीत के अलावा कुछ नही सोचे :डॉ मिश्रा
जाके प्रिय न राम वैदेही। ताको वोट कदापि न देही।
बीजेपी ने नवनीत राणा को अमरावती से उम्मीदवार बनाया पार्टी ने 7वीं लिस्ट जारी की,
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के विवाद में जेल भी जाना पड़ा था।
शिवसेना उद्धव गुट ने लोकसभा चुनाव के लिए, 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
कांग्रेस की सांगली सीट से भी उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतार