Hindi News Portal
राजनीति

उपचुनाव में विकास और सुशासन के लिए वोट करेगी जनता: प्रहलाद पटेल

भोपाल। मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार हो या मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार हो, दोनों ही सरकारों ने विकास और सुशासन के लिए उत्तम कार्य किए हैं। आगामी उपचुनाव में मध्यप्रदेश की जनता विकास व सुशासन के लिए ही वोट करेगी। यह बात केंद्रीय मंत्री प्रहलादसिंह पटेल ने शनिवार को मीडिया से चर्चा की दौरान कही। पटेल पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय आए थे।
पटेल ने कहा कि जिस कोरोना काल की वजह से चुनाव में देरी हुई है, उसके दौरान जो सेवा कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच किए हैं, वह सभी जनता के ध्यान में है। दुख के समय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सेवा भावना जिसने भी देखी है, वह भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार हो या केंद्र की सरकार, दोनों ने ही जिस प्रकार से इस त्रासदी को, आपदा को अवसर में बदला है, वह प्रत्येक भारतीय नागरिक की स्मृति में है। ऑक्सीजन के संकट के बाद जिस स्तर पर दोनों सरकारों ने काम किया, आज कोई भी जिला मुख्यालय ऐसा नहीं होगा जहां ऑक्सीजन प्लांट ना हो। श्री पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एक कार्य शैली है, काम करने का एक अंदाज है जो आम तौर पर आम आदमी के मन मस्तिष्क में रहता है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी, शैलेंद्र अग्रवाल, विकास विरानी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

17 October, 2021

हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है
कांग्रेस के युवराज यूपी में चुनाव हारने के बाद इज्जत बचाने के लिए केरल भागे : पीएम मोदी
भ्रष्टाचार का दोषी कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा।
गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस
पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर चिराग का रोहणी आचार्य पर पलटवार, कहा- चार जून को देख लेंगे
प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है