Hindi News Portal
राजनीति

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों, मीडियाकर्मियों को प्रदेश कार्यालय में आमंत्रित कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही मीडिया द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में किए गए सहयोग के लिए आभार भी जताया। चर्चा के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पत्रकारों के साथ जलपान भी किया।

मीडिया प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के लोगों को जो सौगातें दी हैं, उनके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री जी ने भोपाल को जिस आधुनिक और विश्वस्तरीय स्टेशन की सौगात दी है तथा जिस तरह से उसका नाम रानी कमलापति के नाम पर किया गया है, यह भोपाल और मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताता हूं।

इस अवसर पर वीडियो जर्नलिस्ट एसोसियन ने भी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का फूलो का गुलदस्ता देकर धन्यवाद किया | इस अवसर पर एसोशियन के अध्य्क्ष सुशील यादव ,सचिव कबीर ओवेसी , और उमाकांत व्यास ,नन्द किशोर ,सुजीत लाजेवाल और इमरान खान ने एसोसियन के व्दारा किये जा रहे कार्यो के बारे भी जानकारी दी |

16 November, 2021

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।