Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

राज्य सरकार बाबा साहेब के बताए मार्ग और सिद्धांतों पर चल रही है : शिवरज

महू : संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती आज उनकी जन्म-स्थली अम्बेडकर नगर महू में पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी जन्म-स्थली पर बने भव्य स्मारक में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। साथ ही स्मारक स्थल पर बाबा साहेब के अस्थि-कलश के दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर के जीवन से जुड़े पंचतीर्थ के प्रमुख स्थालों को तीर्थ-दर्शन योजना से जोड़ा जाएगा। श्रद्धालुओं को राज्य शासन के खर्च पर इन तीर्थ-स्थलों की नि:शुल्क यात्रा करायी जायेगी। यात्रियों के लिये भोजन, भ्रमण और ठहरने आदि सभी का खर्च राज्य शासन द्वारा उठाया जायेगा। अम्बेडकर नगर महू में बने जन्म स्मारक में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यथोचित स्थान पर धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को राजस्व भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर के बताए मार्ग और सिद्धांतों पर ही चलकर कार्य कर रही है। समाज के वंचित वर्ग को सामान्य स्तर पर लाने में कोई कोर-कसर नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज है कि हम सामाजिक न्याय और समरसता पर चलकर एक बेहतर शासन व्यवस्था दें। सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता एक मूल मंत्र है। हमारा प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों को न्याय मिले और समाज में समरसता का वातावरण रहे। उन्होंने कहा कि समाज में जो अंतिम छोर पर हैं, वह हमारे लिए सबसे पहले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का मूल मंत्र दिया था। इस मूल मंत्र को आत्मसात कर हम उनके सपनों को साकार कर सकते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। समता-मूलक समाज की स्थापना की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर नगर महू पवित्र भूमि है। यहाँ से डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर, टंट्या मामा सहित अन्य विभूतियों का जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श और सिद्धांतों पर हमें चलना होगा, जिससे बुद्धिमान तथा ज्ञानवान बनकर हम राष्ट्रहित के अधिक से अधिक कार्य कर सकें।
मुख्यमंत्री बाबा साहेब की जन्म-स्थली पर श्रद्धालुओं के लिए की गई भोजन व्यवस्था में भी शामिल हुए और दोपहर का भोजन भी किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्मारक समिति के सचिव राजेश वानखेड़े ने स्वागत भाषण दिया। सांसद छतर सिंह दरबार, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित विधायक, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

14 April, 2022

अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -
प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आएगी, ये मोदीजी की गारंटी है; मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री ने मंडला एवं शहडोल के ब्यौहारी, चुरहट में जनसभाओं को संबोधित किया।
जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, वो भाजपा के साथ आ रहे : विष्णुदत्त शर्मा
छतरपुर में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
मप्र में कांग्रेस शून्य पर आएगी-डॉ.नरोत्तम मिश्रा
बीजेपी इस बार प्रदेश में अच्छे मतों से जीतेंगी।