Hindi News Portal
छत्तीसगढ़

महासमुंद) मधुमक्खियों के हमले से वृद्धा और मासूम की मौत

महासमुंद,16 अप्रैल (आरएनएस)। पिथौरा ब्लाक के ग्राम गिरना में मधुमक्खियों के हमले से एक वृद्धा एवं उसके 5 वर्षीय नाती की मौत हो गई। मृतक महुआ बीनने जंगल गए थे। मिली जानकारी के अनुसार मूलत: ओडिशा के अमोदी निवासी जहुरमती बाई पति सुधीर सिंह (70) एवं बुंदेली के समीप ग्राम छिंदौली निवासी अपने नाती साहिल पिता समेलाल के साथ गिरना के जंगल में महुआ बीनने गुरुवार की सुबह से गए थे। इस बीच समीप के एक पेड़ में मधुमक्खी का बड़ा छत्ता था। जिसे एक बाज ने चोंच मार दी। बाज की इस हरकत से मधुमक्खियां अपना छत्ता छोड़कर आसपास काम कर रहे लोगों पर टूट पड़े। मधुमक्खियों के हमले से पांच वर्षीय साहिल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, वृद्ध जहुरमती को गम्भीर हालत में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के पूर्व ही जहुरमती की भी मौत हो गयी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के शरीर के अनेक हिस्सों में माधुमक्खी के जहरीले कांटे घुसे थे। बहरहाल, दोनों मृतकों के पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक वृद्धा जहुरमती मूलत: ओडिशा के अमोदी में रहती है। परन्तु, विगत छह माह से वह अपने पुत्र समेलाल के यहां गिरना में रहती थी। मृतक बालक साहिल भी मूलत: छिंदोली का निवासी है। वह जहुरमती की बेटी का पुत्र था। वह विगत माह भर से गिरना में अपनी नानी के साथ रहता था।

 

16 April, 2022

पूर्व CM भूपेश बघेल की चुनाव से पहले मुश्किलें बढ़ी, महादेव ऐप मामले में FIR दर्ज
ईडी के अनुसार, अनुमानित आय करीब 6,000 करोड़ रुपये है
जांजगीर में विजय संकल्प रैली मै शाह ने कहा भाजपा का वादा पत्थर की लकीर
वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटें भाजपा को दी थीं।
(रायपुर) बस्तर से सरगुजा तक हर घर जल का लक्ष्य हो रहा पूरा
हर घर नल से जल के लिए छत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार 5 सौ करोड़ रूपए का प्रावधान
बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
''इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए,
छत्तीसगढ़; शासकीय कर्मियों को इस माह के अंत तक मिल सकता है 4 प्रतिशत डीए, भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा कर दी है