Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

भाजपा की जीत का कारण सिर्फ कार्यकर्ता : विष्णुदत्त शर्मा

पन्ना। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है, हमारे यहां कोई सा भी चुनाव हो, उसमें पार्टी की जीत का कारण सिर्फ कार्यकर्ता होता है। अथक परिश्रम के बल पर पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा जीत के नये प्रतिमान गढ़ते हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को पन्ना में जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा रविवार को पन्ना जिले के प्रवास पर थे। प्रदेश अध्यक्ष ने सिविल लाइन स्थित सांसद आवास सह कार्यालय में जिले की नगरीय निकाय चुनाव समिति एवं पंचायत चुनाव समन्वय समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी योगेश ताम्रकार एवं जिला अध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया ने भी संबोधित किया।
भाजपा का कार्यकर्ता जो ठान लेता है, उसे पूरा करता है
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही जीत का निर्माता होता है। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि जब मुझे लोकसभा में टिकट दी गई थी, तब चुनाव प्रचार के लिए बहुत कम समय बचा था, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करके अपने-अपने बूथ को जिताया। बूथ की उसी जीत ने मुझे 4 लाख, 91 हजार से अधिक वोटों से विजयश्री दिलाकर खजुराहो क्षेत्र का सांसद बनाया। यह जीत मेरी नहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत थी। भाजपा का कार्यकर्ता जो ठान लेता है, उसे पूरा करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में हर कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करे। विजय का संकल्प लें और चुनावी रण में उतरे।
महिला कार्यकर्ताओं को राज्यसभा भेजकर पार्टी ने संदेश दिया
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। हाल ही में पार्टी ने ओबीसी वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग की 2 महिला कार्यकर्ताओं सुश्री कविता पाटीदार और श्रीमती सुमित्रा वाल्मिक को राज्यसभा भेजकर कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया है कि पार्टी की नजर हर कार्यकर्ता पर है और उसे प्रत्येक कार्यकर्ता की चिंता है। उन्होंने कहा कि पार्टी अच्छे कार्यकर्ताओं को खोजती है और उन्हें जिम्मेदारी सौंपती है।
जिस कांग्रेस को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं मिल रहे, वह प्रत्याशी कैसे ढूंढेगी
बैठक के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है, जिस पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं मिल रहे हैं, वह पार्टी प्रत्याशी कैसे ढूंढेगी। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छल और प्रपंच की राजनीति करती आई है। कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग का कभी भला नहीं किया, बल्कि ओबीसी वर्ग के साथ हमेशा धोखा किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ओबीसी वर्ग के हितों के लिए कार्य कर रही है।
बैठक में पवई विधायक प्रहलाद लोधी, पूर्व विधायक गोरेलाल अहिरवार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, विवेक मिश्रा, दुर्गेश शिवहरे सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

05 June, 2022

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के बेलहरा एवं गुना के बीनागंज में भाईदूज पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में संवाद किया ।
मध्यप्रदेश में बहनों के सशक्तीकरण की कोई भी योजना बंद नहीं होगी cm
शहडोल मै ड्यूटी पर शराब के नशे में राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर ने निलंबित किय :
मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान पैकरा अस्पताल से भाग गए
धार स्थित भोजशाला का सर्वे शुरू किया
मंदिर और मस्जिद को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा
विपक्षी दलों के नेता भाजपा के खिलाफ भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं ; हितानंद जी
भारत के नवनिर्माण के लिए लोकसभा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण
भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर, राम मंदिर बनवाकर संकल्प पूरे किए ; प्रहलादसिंह पटेल
भारतीय जनता पार्टी कभी अपनी नीतियों से समझौता नहीं करती है।