Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

इंदौर के पास भैरव घाट पर बडा हादसा से खंडवा जा रही बस गहरी खाई में गिरी 5 की मौत 17 घायल

इंदौर,23 जून : इंदौर से खंडवा जा रही एक बस सिमरोल थाना क्षेत्र में भैरव घाट पर एक यात्री बस 50 फीट गहरी खाई मै अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, और 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसकी पुष्टि सिमरोल टीआई आरएस भदौरिया ने की है।
जानकारी के मुताबिक बस भैरव घाट के पास 50 फीट गहरी खाई में गिरने से बस पूरी तरह उलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। यात्रियों को घाट से ऊपर लाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंदौर से 4 एंबुलेंस भी घटनास्थल भेजी गई हैं। घायलों को आसपास के अस्पताल भेजा जा रहा है। राहगीरों ने बताया कि बस में 50 से 60 लोग मौजूद थे।
कलेक्टर मनीष सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसा खंडवा रोड पर सिमरोल के आगे घाट सेक्शन में हुआ है। बस काफी ऊंचाई से गिरी है।

23 June, 2022

राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -
प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आएगी, ये मोदीजी की गारंटी है; मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री ने मंडला एवं शहडोल के ब्यौहारी, चुरहट में जनसभाओं को संबोधित किया।
जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, वो भाजपा के साथ आ रहे : विष्णुदत्त शर्मा
छतरपुर में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
मप्र में कांग्रेस शून्य पर आएगी-डॉ.नरोत्तम मिश्रा
बीजेपी इस बार प्रदेश में अच्छे मतों से जीतेंगी।
कांग्रेस को तुष्टिकरण की राजनीति के अलावा कुछ नहीं सूझता : शाह
कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले चाहते हैं, उनके बेटे-बेटी आगे बढ़े।