Hindi News Portal
राजनीति

कमल नाथ सरकार ने गरीबों के साथ अन्याय किया; शिवराज सिंह चौहान

इंदौर 4 जुलाई ; नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया और आठ स्थानों पर चुनावी सभाएं ली। इस दौरान उन्होंने डेढ़ साल प्रदेश में कायम रही कमल नाथ सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि कमल नाथ सरकार ने गरीबों के साथ अन्याय किया है। गरीबों के हित में चल रही कई योजनाएं बंद कर दी, लेकिन हमने इन योजनाओं को वापस शुरू किया है। संबल योजना में जिन लोगों के नाम कांग्रेस सरकार ने काटे थे वे वापस जोड़े जाएंगे। जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं होंगे उनके कार्ड बनवाए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का महापौर नहीं होगा तो इंदौर का विकास अवरुद्ध हो जाएगा। इंदौर का तेजी से विकास चाहिए तो सिर्फ भाजपा का मेयर होने से कुछ नहीं होगा आपको पार्षद भी भाजपा के चुनना होंगे। उदयपुर की घटना के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की पार्टी है। राजस्थान में आंतकियों ने गला रेत दिया। वहीं महाराष्ट्र में भी यही हुआ। दोनों जगह कांग्रेस की सरकार है। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। हम राष्ट्रवादी सोच के साथ विकास की बात करते हैं। पांच नंबर विधानसभा से शुरू हुआ रोड शो पूरे इंदौर में घूमते हुए शाम करीब 4 बजे एक नंबर विधानसभा में खत्म हुआ। उनके साथ महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी भी थे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो के जरिए भाजपा ने शहर में माहौल बनाने की कोशिश की। पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुआ रोड शो, दो नंबर, तीन नंबर, चार नंबर, और एक नंबर से होते हुए गांधी नगर में समाप्त हुआ। रात में रोड शो का रुट तय हुआ था, लेकिन सुबह उसमें फिर बदलाव हुऔ और कुछ अन्य क्षेत्र भी जोड़े गए।

04 July, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।