Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

रीवा मै हार के गम से कांग्रेस प्रत्याशी की हार्ट अटैक आने से मौत

नई दिल्ली ,17 जुलाई ; प्रदेश मै 11 निकाय चुनाव के आज रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं। इसी बीच रीवा से दुख भरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हार का गम नहीं झेल पाने से एक प्रत्याशी की मौत हो गई। कांग्रेस के टिकट पर वार्ड नंबर 9 से प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता ने चुनाव लड़ा था। हरिनारायण को निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 मतों से पराजित कर दिया। चुनाव हारने के बाद वो सदमे में चले गए और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। हरिनारायण गुप्ता कांग्रेस पार्टी के हनुमना मंडलम अध्यक्ष थे।
हालाँकि, प्रदेश में भाजपा का ज्यादातर सीटों पर काबिज रहा। यहां तक नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद में कांग्रेस ने भाजपा को टक्कर देते हुए कई जगह अच्छा प्रदर्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीवा की वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण अपनी जीत से आश्वस्त थे। निकाय चुनाव में जीत के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। निर्दलीय प्रत्याशी से 14 वोट से हारने के बाद परेशान हो उठे। उनकी मौत के बाद से घर में कोहराम मच गया है।

18 July, 2022

अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -
प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आएगी, ये मोदीजी की गारंटी है; मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री ने मंडला एवं शहडोल के ब्यौहारी, चुरहट में जनसभाओं को संबोधित किया।
जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, वो भाजपा के साथ आ रहे : विष्णुदत्त शर्मा
छतरपुर में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
मप्र में कांग्रेस शून्य पर आएगी-डॉ.नरोत्तम मिश्रा
बीजेपी इस बार प्रदेश में अच्छे मतों से जीतेंगी।