Hindi News Portal
भोपाल

आज ऐतिहासिक दिन,जनजातीय समाज से आने वाली आज़ाद भारत में पैदा हुई बेटी भारत की राष्ट्रपति है-मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : जुलाई ;मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के शपथ समारोह में शामिल हुए ।

मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि,आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। जनजातीय समाज से आने वाली ,गरीब घर में आज़ाद भारत में पैदा हुई बेटी आज भारत की राष्ट्रपति है। उन्होंने कहा कि जब वे शपथ ले रही थी तो मन उत्साह और आनंद से भरा था और ख़ुशी के आँसू भी आ रहे थे।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में एक बहुत बढ़िया यह बात कही कि आपका हित-अहित भले ही हो जाये फिर भी जगत के कल्याण के कार्य करते रहें। यह उनके सरल व्यक्तित्व और उच्च विचारों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इसे मैं अपना सौभाग्य मानता हूँ कि वे अब हमारे देश की राष्ट्रपति है ।

25 July, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे