Hindi News Portal
भोपाल

प्राथमिकता से सुनिश्चित करेंगे किसान कल्याण : मुख्यमंत्री

भोपाल 28 जुलाई ;मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्य शासन के मूंग खरीदी सहित अन्य किसान हितैषी निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधि मंडल ने किसानों के कल्याण के संबंध में सुझाव-पत्र सौंपा।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के आर्थिक उन्नयन के लिए अनेक कदम उठाए हैं। भविष्य में भी प्राथमिकता के साथ किसान-कल्याण सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश के किसानों के हित में संचालित योजनाओं की सतत समीक्षा का क्रम भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने वालों में भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश इकाई के महामंत्री चंद्रकांत गौर, प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

28 July, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे