Hindi News Portal
देश

झारखंड में बनेंगे 3 और हवाईअड्डे, ज्योतिरादित्य सिंधिया का ऐलान, दिल्ली-देवघर के बीच शुरू हुई उड़ान

नई दिल्ली ,30 जुलाई ; दिल्ली और देवघर के बीच आज पहली सीधी उड़ान शुरू होने के बाद अब केंद्र सरकार ने झारखंड में तीन और एयरपोर्ट बनाने का ऐलान किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को दिल्ली और देवघर के बीच पहली सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि सरकार झारखंड में तीन और एयरपोर्ट बनाने पर काम कर रही है।
बजट एयरलाइन इंडिगो दिल्ली और देवघर के बीच दैनिक उड़ानें संचालित करेगी। शनिवार को दिल्ली से देवघर के बीच पहली उड़ान की कप्तानी भाजपा नेता और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने की थी।
इंडिगो अपने ए320 नियो, 180-सीटर ट्विन टर्बोफैन इंजन यात्री विमान को इस रूट पर तैनात करेगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नई सेवा के साथ देवघर से प्रतिदिन 11 प्रस्थान उड़ानें होंगी।
देवघर एयरपोर्ट का निर्माण 400 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था, जिससे यह रांची के बाद झारखंड का दूसरा हवाई अड्डा बन गया है।
सिंधिया ने विज्ञप्ति में कहा कि हम झारखंड में तीन और हवाई अड्डों - बोकारो, जमशेदपुर और दुमका पर भी काम कर रहे हैं - इससे झारखंड में हवाई अड्डों की कुल संख्या 5 हो जाएगी। हमने झारखंड को जोडऩे वाले 14 नए मार्गों की घोषणा की है।
14 रूटों में से कोलकाता और दिल्ली से देवघर के लिए उड़ानें शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में देवघर को रांची और पटना से जोड़ दिया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही हम दुमका को रांची और कोलकाता से जोड़ेंगे। बोकारो हवाईअड्डा बनने के बाद इसे पटना और कोलकाता से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम एक अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्थल है और मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरे मंत्रालय ने लाखों तीर्थयात्रियों को देवघर जाने में मदद की है।

30 July, 2022

21 पूर्व न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखी ,
न्यायपालिका पर दबाव बनाने और कमजोर करने की कोशिश हो रही
सुप्रीम कोर्ट से श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर हिंदू पक्ष को राहत,
शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर फिलहाल रोक जारी रहेगी।
दुनिया में युद्ध के हालात, देश में पूर्ण बहुमत वाली मजबूत व स्थिर सरकार जरूरी: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने स्वयं मंच पर बुलाकर कई लाभार्थियों को संकल्प पत्र दिया।
भाजपा ने घोषणा पत्र में मुफ्त राशन, निशुल्क इलाज, शून्य बिजली बिल सहित किए कई वादे
लोकसभा चुनाव 2024
BJP कल लोकसभा चुनाव संकल्प पत्र जारी करेगी, जनता को बताए जाएंगे वादे और दावे
संकल्प पत्र से जुड़े हुए कुल मिलाकर 5 लाख सुझाव पार्टी तक पहुंचे