Hindi News Portal
भोपाल

प्रदेश के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता अब केन्द्र के बराबर होगा : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल :, 1,अगस्त मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान भोलेनाथ महाकाल महाराज को प्रणाम करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की। उन्होंने राजकीय विमान तल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जारी संदेश में कहा है कि प्रदेश के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता जो वर्तमान में 31 प्रतिशत है, उसे तीन प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया जा रहा है। अब प्रदेश के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता केन्द्र सरकार के शासकीय सेवकों के बराबर हो जायेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, अगस्त माह के वेतन से सितम्बर माह में देय होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से राज्य शासन पर 625 करोड़ रूपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। प्रदेश के साढ़े सात लाख शासकीय भाई-बहनों को इसका लाभ मिलेगा, जो उनकी बेहतरी के लिए दिया जा रहा है।

01 August, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे