Hindi News Portal
भोपाल

अधिकारी-कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री निवास पहुँच कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया

भोपाल : 2, अगस्त : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश के अनेक अधिकारी-कर्मचारी संगठनों ने आज मुख्यमंत्री निवास पहुँच कर उनके द्वारा कर्मचारी-कल्याण के लिये गये निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया। इन संगठनों में मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ और राज्य कर्मचारी संघ सहित निगम मंडल कर्मचारी संघ शामिल थे। मुख्यमंत्री चौहान का पुष्प-गुच्छ और पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया गया।

अधिकारी-कर्मचारी प्रतिनिधियों की ओर से कर्मचारी संघ के संरक्षक सुधीर नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में 3% महंगाई भत्ते की राशि देने का निर्णय लिया है। अब राज्य के कर्मचारी केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता प्राप्त करेंगे। इसके पहले भी 8% महंगाई भत्ता देने के निर्णय पर अमल हुआ है। मुख्यमंत्री प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को समझ कर समय पर उचित निर्णय लेते हैं। यह मुख्यमंत्री चौहान की सहृदयता है। उन्होंने कर्मचारी-कल्याण के फैसले पूर्व में भी लिए हैं।

आभार प्रदर्शन के दौरान सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिव चौबे, सुल्तान सिंह शेखावत, अजय श्रीवास्तव नीलू, डी.के. यादव, और अन्य संगठनों के अधिकारी-कर्मचारी, सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

02 August, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे