भोपाल,03 अगस्त ; सीहोर निवासी एक युवक ने कोलार इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया हे। जिस महिला के साथ आरोपित युवक ने दुष्कर्म किया है, वह उसे गुरुभाई मानती थी। आरोपित ने पीडि़ता की आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले ली थी। उन्हीं तस्वीरों के आधार पर पीडि़ता को ब्लैकमेल कर रहा था। कोलार पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। कोलार पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय महिला कोलार क्षेत्र में रहती है। गौरव अग्निहोत्री नाम के युवक को महिला ने अपना गुरु भाई बनाया था। वह सीहोर जिले का रहने वाला है। दोनों परिवारों में मेल-जोल होने के कारण युवक के घर वालों ने महिला से कहा कि भोपाल में गौरव की शादी के लिए लड़की देखना है। महिला और सीहोर निवासी आरोपित गौरव एक ही गुरु के शिष्य हैं, इसलिए गौरव को महिला गुरु भाई मानती थी। इस कारण आरोपित का उसकेघर पर आना जाना था। महिला की शिकायत पर कोलार पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है उसकी तलाश शुरु हो गई है फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।