Hindi News Portal
राजनीति

जनता की ओर से बार-बार खारिज किए जाने का ठीकरा भारतीय लोकतंत्र पर न फोड़ें राहुल : भाजपा

नयी दिल्ली, 05 अगस्त ; भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को उन पर चुनावों में कांग्रेस की लगातार हार और उनके खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का ठीकरा भारतीय लोकतंत्र और उसकी संस्थाओं पर फोडऩे का आरोप लगाया। राहुल के संवाददाता सम्मेलन के ठीक बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आज जो बयान दिए हैं, वे शर्मनाक और गैरजिम्मेदाराना हैं। उन्होंने राहुल को याद दिलाया कि वह उनकी दादी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ही थीं, जिन्होंने देश पर आपातकाल थोपा था और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया था। राहुल ने इससे पहले एक संवाददाता सम्मेलन में महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक हालात को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और दावा किया कि 'भारत में लोकतंत्र की मौत हो रही है तथा सिर्फ चार लोगों की तानाशाही है। कांग्रेस नेता को आड़े हाथों लेते हुए प्रसाद ने कहा, 'अपने भ्रष्टाचार और गलत कामों को बचाने के लिए भारत की संस्थाओं को बदनाम करना बंद कीजिए.जनता आपको नहीं सुन रही है तो आप हमें क्यों दोष दे रहे हैं। भाजपा नेता ने सवाल किया कि उनकी पार्टी को लोकतंत्र की नसीहत देने वाले राहुल गांधी को देश को यह बताना चाहिए कि क्या उनकी पार्टी में लोकतंत्र है? उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी को अगर जनता वोट नहीं देती है, तो कृपया करके लोकतंत्र पर क्यों ठीकरा फोड़ रहे हैं? प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ क्या-क्या नहीं कहा था, बावजूद इसके देश ने उन्हें खारिज कर दिया और भाजपा को पहले से भी अधिक सीटें दिलाकर जिताया।

05 August, 2022

शिवसेना उद्धव गुट ने लोकसभा चुनाव के लिए, 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
कांग्रेस की सांगली सीट से भी उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतार
ED की दिल्ली में AAP नेता दीपक सिंघला के घर पर छापेमारी
आप पार्टी के सह प्रभारी होने के साथ महाराष्ट्र और गोवा में पार्टी के प्रभारी भी हैं।
छिंदवाड़ा में ’बूथ विजय अभियान में लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित किया
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना आवश्यक ; डॉ. महेन्द्र सिंह
प्रदेश कार्यालय मै होली मिलन समारोह प्रदेश अध्यक्ष ओर संगठन ने कर्मचारीयो को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
भाजपा की प्रत्येक सफलता में आप सभी का अमूल्य योगदान ; विष्णुदत्त शर्मा
CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA 31 को रामलीला मैदान में प्रदर्शन
मंत्री गोपाल राय, कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और लेफ्ट नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अपना विरोध