Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान और सांसद वी.डी. शर्मा ने स्व. सुषमा जी की स्मृति में पौधा रोपा

भोपाल,06 अगस्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में पीपल, कचनार और खिरनी के पौध रोपे। उन्होंने पूर्व केन्द्रीय विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज की तीसरी पुण्य-तिथि पर उनकी स्मृति में सांसद वी.डी. शर्मा के साथ पीपल का पौधा लगाया।मुख्यमंत्री चौहान के साथ लाड़ली लक्ष्मी 3 वर्ष की बालिका मोक्षी शर्मा और न्यू लाइफ डेवलपमेंट सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भी पौध-रोपण किया।आज लगाया गया पीपल छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। प्रकृति ने कई पेड़-पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। मार्च मध्य के बाद फूलों से लदने वाले इस पेड़ की पत्तियाँ, तना और फूल आदि सभी उपयोगी हैं। कचनार की गणना सुंदर और उपयोगी वृक्षों में होती है। खिरनी का पेड़ भारत में उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु आदि प्रांतों में पाया जाता है। इसके फल नीम के फल जैसे होते हैं, उन्हें खिरनी कहते हैं।

07 August, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे