Hindi News Portal
धर्म

सावन के आखिरी सोमवार महाकाल की शाही सवारी, चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में दर्शन दे रहे भगवान

उज्जैन ,08 अगस्त । सावन के आखिरी सोमवार बाबा महाकाल की शाही सवारी ठाठ-बाट से निकली। उज्जैन में बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। नगरवासियों ने फूलों की वर्षा कर राजाधिराज का स्वागत किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस जवानों ने बाबा महाकाल को सलामी दी। पूजा-अर्चना के बाद भगवान भक्तों से मिलने निकले। भगवान महाकाल को शिप्रा के जल से स्नान कराया गया। इसके बाद सवारी गोपाल मंदिर पहुंची। यहां हरि-हर का मिलन हुआ। इसके बाद सवारी वापस महाकाल मंदिर पहुंची।
महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग में सोमवार तड़के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भस्मारती में शामिल हुए। बाबा महाकाल बैलगाड़ी पर नंदी पर उमा-महेश का स्वरूप धारण किए हैं। पालकी के साथ हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिव तांडव प्रतिमा, नंदी रथ पर उमा महेश के मुखारविंद विराजमान रहे।
मंदिर से निकलने के बाद बाबा महाकाल की सवारी परंपरागत मार्ग से होते हुए शिप्रा तट रामघाट पहुंची। यहां शिप्रा के जल से भगवान का अभिषेक किया गया। जयकारे की गूंज और बाबा महाकाल के स्वागत के लिए उड़ाए गए फूलों से सड़कें पट गईं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सवारी मार्ग में भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई थीं। पूर्णिमा से भादौ मास प्रारंभ हो जाएगा। इस महीने में बाबा महाकाल की दो सवारी प्रमुख रहेगी। इसमें अंतिम सवारी 22 अगस्त को शाही सवारी होगी।

08 August, 2022

खजराना गणेश मंदिर की दान पेटी से पौने दो करोड़ निकले विदेशी करेंसी, सोने-चांदी के जेवरात भी मिले, सिक्कों की गिनती जारी…
भगवान को लिखी जाने वाली चिट्ठियां भी बड़ी मात्रा में प्राप्त हुई है
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन 14-03-24 तारीख है।
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन 13-03-24 तारीख है।
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन 24-02-24 तारीख है।
विकसित भारत की दिशा में निर्विघ्न बढ़ने में अश्वमेध महायज्ञ एक प्रमुख कारक बनेगा : नड्डा
पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और भगवती देवी ने लाखों परिवारों को गायत्री परिवार से जोड़ा।