Hindi News Portal
देश

शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ ,10 अगस्त पंजाब पुलिस ने 2020 में शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की हत्या में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंगलवार को मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा को तरनतारन से गिरफ्तार किया।
उसके दो सहयोगियों, संदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर नशीले पदार्थो और हथियारों की सीमा पार तस्करी में शामिल थे।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक हथगोला, एक आरडीएक्स-आईईडी, दो .30 बोर पिस्तौल, मैगजीन, 13 कारतूस, 635 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम अफीम, 36.90 लाख रुपये ड्रग मनी और एक कार भी बरामद की है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि आरोपी गुरविंदर सिंह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा वांछित था, उन्होंने निशानेबाजों को हथियार उपलब्ध कराकर संधू की हत्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
जांच में पता चला कि गुरविंदर गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह और सुखमीतपाल सिंह का करीबी सहयोगी है।
डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि बरामद विस्फोटक और हथियार और गोला-बारूद का इस्तेमाल शांति और सद्भाव को बाधित करने और स्वतंत्रता दिवस पर या उससे पहले राज्य में आतंक की भावना पैदा करने के लिए किया जाना था।
पुलिस महानिरीक्षक (फिरोजपुर रेंज) जसकरण सिंह ने कहा कि गुरविंदर बाबा अपने सहयोगी संदीप के साथ खडूर साहिब जा रहे थे, तरनतारन पुलिस ने उनकी कार को रोका और उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब रही।
एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि गिरफ्तारी से सीमापार तस्करी का खुलासा होने की संभावना है।
दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अक्टूबर 2020 में सीमावर्ती जिले तरनतारन के भिखीविंड में अपने आवास पर शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता संधू की गोली मारकर हत्या कर दी।
00

 

10 August, 2022

लोकसभा चुनाव 2024 - पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 19 अप्रैल को होगा मतदान
96.8 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे
PM मोदी की रामभक्ति प्लेन में जूता उतारा, टैबलेट में रामलला का सूर्य तिलक देख, सीने पर हाथ रखा नमन किया
पीएम ने अपने X हैंडल पर इसकी एक तस्वीनर साझा की है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी |
प्रभु श्रीराम ने निस्वापर्थता, मित्रता और वचनबद्धता के मानक स्थापित किये हैं।
21 पूर्व न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखी ,
न्यायपालिका पर दबाव बनाने और कमजोर करने की कोशिश हो रही
सुप्रीम कोर्ट से श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर हिंदू पक्ष को राहत,
शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर फिलहाल रोक जारी रहेगी।